पात्र शिक्षकों की बहाली के बाद जरूरत वाले स्कूलों में होगी पदस्थापना, अटैचमेंट खत्म कर मूल स्कूल लौटना होगा

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग अब निलंबित शिक्षकों के प्रकरणों की समीक्षा करने जा रहा है। अलग-अलग मामलों में निलंबित 800 से अधिक शिक्षकों की स्थिति जांची जाएगी। समीक्षा के बाद पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों को बहाल कर जरूरत के अनुसार स्कूलों में पदस्थ किया जा सकता है।
जरूरत वाले स्कूलों में होगी पदस्थापना
विभाग का फोकस ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने पर है, जहां युक्तियुक्तकरण के बाद केवल एक शिक्षक रह गया है या विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षक कम हैं। इसके लिए जिला स्तर पर अधिक आवश्यकता वाले स्कूलों की सूची तैयार कराई जा रही है।
बहाली के बाद शिक्षकों को मनपसंद स्थान पर पदस्थापना देने के बजाय स्कूल की वास्तविक जरूरत के आधार पर पोस्टिंग देने की व्यवस्था तैयार की जा रही है। इससे उपलब्ध शिक्षकों का बेहतर उपयोग हो सकेगा।
गंभीर मामलों में अलग से होगी जांच
विभाग सभी निलंबित शिक्षकों को एक समान मानकर फैसला नहीं करेगा। प्रत्येक प्रकरण में निलंबन के कारण, विभागीय जांच और वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। गंभीर आरोपों वाले या न्यायालय में विचाराधीन मामलों में उपलब्ध तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
अटैचमेंट खत्म, मूल स्कूल लौटेंगे शिक्षक
स्कूल शिक्षा विभाग ने अटैचमेंट व्यवस्था को लेकर भी सख्ती दिखाई है। विभिन्न कार्यालयों या दूसरे स्कूलों में अटैच शिक्षक-कर्मचारियों को अब अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस लौटना होगा। उनकी ऑनलाइन उपस्थिति भी मूल स्कूल से ही दर्ज होगी।
मूल पदस्थापना पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जा सकती है। विभाग का उद्देश्य शिक्षकों को कार्यालयों में रखने के बजाय सीधे विद्यार्थियों की पढ़ाई से जोड़ना है।
शिक्षकों की कमी के बीच बड़ा फैसला
प्रदेश के कई जिलों में छात्र शिक्षक और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं। एकल शिक्षकीय स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतों के बीच विभाग उपलब्ध मानव संसाधन का बेहतर इस्तेमाल करना चाहता है। ऐसे में पात्र निलंबित शिक्षकों की बहाली और जरूरत वाले स्कूलों में पदस्थापना को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में शिक्षकों की उपलब्धता, निलंबित शिक्षकों के प्रकरण और अटैचमेंट व्यवस्था सहित कई मुद्दों की समीक्षा की। विभाग अब निलंबित शिक्षकों के मामलों की वर्तमान स्थिति देखकर पात्र शिक्षकों की बहाली और पदस्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
