कुआलालंपुर में सिंगापुर को हराकर भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने जीता ब्रॉन्ज, सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया ने निभाई अहम भूमिका

रायगढ़, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की तीन महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को हराकर कांस्य पदक हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि में रायगढ़ के महलोई क्षेत्र की सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद कलेक्टर से मिलीं खिलाड़ी
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी अपने कोच देवावतार चौधरी के साथ कलेक्टोरेट पहुंचीं। यहां उन्होंने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से मुलाकात की।
कलेक्टर ने तीनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि रायगढ़ की बेटियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे और एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो भी मौजूद रहे।
सिंगापुर के खिलाफ टीम ने दर्ज की शानदार जीत
कोच देवावतार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में भारतीय महिला टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारू प्रदर्शन का परिचय दिया। सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले में टीम ने शानदार जीत दर्ज की और कांस्य पदक अपने नाम किया।
उन्होंने बताया कि रायगढ़ की खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी और जिला प्रशासन से लगातार सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलता रहा है। इसी सहयोग से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद खिलाड़ियों और उनके कोच ने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। खिलाड़ियों का कहना है कि स्थानीय स्तर पर मिलने वाला प्रोत्साहन और आवश्यक सुविधाएं उन्हें बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
रायगढ़ की सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतना रायगढ़ के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
