टोल कर्मचारी से मारपीट के वायरल वीडियो पर मंत्री ने जताया दुख, कहा- जनता का सम्मान सर्वोपरि, अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी

अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लहपटरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर मंत्री ने कहा कि उनके स्टाफ का आचरण अनुचित था और दोषी चालक को कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्होंने टोल कर्मचारी के साथ हुए दुर्व्यवहार पर दुख जताते हुए कहा कि वे जल्द ही पीड़ित कर्मचारी से मुलाकात कर उसका हालचाल जानेंगी।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका वाहन चालक है और घटना में उनके पीए के शामिल होने की बात पूरी तरह तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि जनता का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
टोल बूूम गिरने के बाद हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब साढ़े 12 बजे मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बिलासपुर से अंबिकापुर लौट रही थीं। उनके काफिले में दो वाहन शामिल थे। लहपटरा टोल प्लाजा पर काफिले की आगे चल रही गाड़ी टोल पार कर गई, लेकिन पीछे आ रही मंत्री की गाड़ी के ऊपर टोल का बूम बैरियर अचानक गिर गया। इससे वाहन को हल्का नुकसान पहुंचा।
बूम गिरने के बाद काफिला कुछ दूरी पर रुक गया। इसी दौरान मंत्री के साथ चल रहे कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी वाहन से उतरकर टोल बूथ पहुंचे। आरोप है कि वहां टोल कर्मचारी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोल कर्मचारी माफी मांग रहा था, लेकिन उसके साथ मारपीट की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद पीड़ित टोल कर्मचारी और अन्य टोल कर्मचारियों ने लखनपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत भी दी।
घटना के समय वाहन में आराम कर रही थीं मंत्री
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने बयान में कहा कि वे दिनभर विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में व्यस्त थीं। अत्यधिक थकान के कारण यात्रा के दौरान वे अपने वाहन में विश्राम कर रही थीं। वाहन के भीतर होने के कारण उन्हें मौके पर हुई घटना की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।
मंत्री के अनुसार, अगले दिन इंटरनेट मीडिया और अन्य माध्यमों से घटना की जानकारी मिलने पर वे इस पूरे घटनाक्रम से बेहद आहत हुईं।
मानवीय गलती हो सकती है, लेकिन दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि टोल प्लाजा पर बूम बैरियर का गिरना तकनीकी या मानवीय त्रुटि हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक जनसेवक के तौर पर ऐसी गलती को स्वाभाविक मानते हुए टोल कर्मचारी को क्षमा किया जा सकता है, लेकिन किसी गलती के जवाब में किसी नागरिक या कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करना स्वीकार्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि जनता का आत्मसम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने दोषी चालक को कड़ी चेतावनी दिए जाने की बात भी कही।
पीए के घटना में शामिल होने से मंत्री ने किया इनकार
वायरल वीडियो को लेकर मंत्री ने साफ किया कि उनके पीए द्वारा किसी भी प्रकार की मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि घटना में पीए का नाम गलत और भ्रामक तरीके से जोड़ा जा रहा है। मंत्री के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वाहन चालक है।
जल्द टोल कर्मचारी से मिलेंगी मंत्री
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने टोल कर्मचारी के साथ हुई घटना पर खेद जताते हुए कहा कि कर्मचारी को हुई मानसिक पीड़ा के लिए उन्हें व्यक्तिगत रूप से दुख है। उन्होंने कहा कि अपने अगले प्रवास के दौरान वे स्वयं टोल कर्मचारी से मुलाकात कर उसका कुशलक्षेम जानेंगी।
उन्होंने दोहराया कि जनप्रतिनिधियों और उनके साथ जुड़े लोगों से जनता सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा करती है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़े…..
जन्माष्टमी पर रायगढ़ में बदलेगा ट्रैफिक रूट, 2 से 6 सितंबर तक एकांगी मार्ग व्यवस्था; जानें डायवर्सन और पार्किंग की पूरी जानकारी
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- राजनांदगांव के स्कूल में आखिर क्या हुआ? छात्रा की शिकायत पर शिक्षक गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश

- रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर बदलेगा? 465 किमी का नया कॉरिडोर खोल देगा विकास का रास्ता

- शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ में बड़ा सम्मान, 63 शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार; 64 नामों का ऐलान

- 13 साल बाद झीरम घाटी कांड में आया फैसला, 10 आरोपी दोषी; अब सजा पर टिकी निगाहें

- बिग बॉस 20 के प्रोमो में कौन है ये चेहरा? बादशाह से जुड़े नाम पर मचा सस्पेंस

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर




