जूटमिल के पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड के पास वारदात, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के बाद हमला; हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में FIR

रायगढ़। वार्ड में हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि पर एक युवक द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने पहले पार्षद से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोहे की धारदार वस्तु से उनके सिर पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विवाद शांत कराने पहुंचे थे पार्षद
जानकारी के अनुसार 12 सितंबर 2026 की रात करीब 9:45 बजे वार्ड क्रमांक 36 राजीव गांधी नगर के पार्षद विजय चौहान बाइक से जा रहे थे। वे जूटमिल पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर निकले थे।
इसी दौरान पुराने सारंगढ़ बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास कुछ युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दी। जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद विजय चौहान विवाद शांत कराने के लिए वहां पहुंचे।
मना करने पर भड़का युवक
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, मौके पर कमल सारथी कुछ लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। पार्षद ने उसे लड़ाई-झगड़ा करने से मना किया।
आरोप है कि इस बात पर कमल सारथी भड़क गया और पार्षद के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी ने हाथ में रखी लोहे की धारदार वस्तु से पार्षद के सिर पर वार कर दिया।
हमले में पार्षद विजय चौहान के सिर में चोट आई। घटना के बाद उनके पिता ने थाना जूटमिल पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में केस
मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने आरोपी कमल सारथी के खिलाफ अपराध क्रमांक 541/2026 दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296 और 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
हालांकि, देर रात तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा और उसके फरार होने की जानकारी है। पुलिस उसकी पतासाजी में जुटी हुई है।
SSP शशि मोहन सिंह ने दिया सख्त संदेश
मामले को लेकर रायगढ़ SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि विवाद शांत कराने पहुंचे जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट गंभीर मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करेगी।
पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। SSP ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की कार्रवाई जारी
जूटमिल पुलिस अब आरोपी के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इसे भी पढ़े…..
Today Breaking News Raigarh: ट्रांसपोर्ट नगर में युवक की मौत का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; तीसरा फरार
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- आज का राशिफल 14 सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके!

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां

- Today Raigarh News: 14 सितंबर से सजेगा चक्रधर समारोह, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे 41वें अंतर्राष्ट्रीय समारोह का शुभारंभ

- Today Raigarh News: गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, रात 10 से सुबह 6 बजे तक साउंड सिस्टम पर रोक; पंडालों में नशा भी प्रतिबंधित

- Today Raigarh News: रायगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, सुबह बारिश के बाद दोपहर में तेज धूप और शाम को मूसलाधार बारिश

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
