पवन पाल को बचाने नदी में कूदे मुरारी साहू और सचिन सिंह भी तेज बहाव में बहे, SDRF ने तीनों शव बरामद किए

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव स्थित हसदेव नदी में एक दर्दनाक हादसे में बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पवन पाल, मुरारी साहू और सचिन सिंह के रूप में हुई है। तीनों छात्र अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही पलों में खुशी मातम में बदल गई।
जानकारी के अनुसार, 11 सितंबर को चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं वाहन बुक कर देवरी गांव पिकनिक मनाने पहुंचे थे। दोपहर करीब 1 बजे नदी किनारे घूमने के दौरान पवन पाल का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा।
दोस्त को बचाने नदी में कूदे, तीनों की गई जान
पवन को डूबता देख उसके साथी मुरारी साहू और सचिन सिंह उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन हसदेव नदी के तेज बहाव के कारण तीनों छात्र खुद भी पानी में बह गए और लापता हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस, नगर सैनिक गोताखोर और बाद में बिलासपुर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
SDRF ने बरामद किए तीनों शव
कई घंटों की तलाश के बाद शनिवार को घटनास्थल से करीब 4 किलोमीटर दूर पवन पाल का शव बरामद किया गया। इसके बाद रविवार सुबह SDRF टीम ने मुरारी साहू और सचिन सिंह के शव भी खोज निकाले। बताया गया कि दोनों के शव नदी में पत्थरों के नीचे बने खोखरानुमा हिस्से में फंसे हुए थे।
SDRF टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
परिवारों में पसरा मातम
इस हादसे के बाद तीनों छात्रों के परिवारों में मातम का माहौल है। पिकनिक मनाने गए युवाओं की मौत की खबर से क्षेत्र में भी शोक की लहर है। जो पल दोस्तों के साथ खुशी और यादों के लिए था, वही परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।
इसे भी पढ़े…..
14 सितंबर से चक्रधर समारोह का आगाज, उषा बारले की पंडवानी से कविता कृष्णमूर्ति की संगीत संध्या तक खास प्रस्तुतियां
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- Today India News: भारत ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार जीता महिला एशिया कप

- Today India News: हिंदी दिवस आज, देशभर में गूंज रही हिंदी की पहचान; ओम बिरला और राजनाथ सिंह ने दी शुभकामनाएं

- Today Muzaffarpur News: निजी स्कूल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गेट पर चिपकाया 50 लाख रंगदारी का पर्चा; इलाके में दहशत

- Today Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा; 9 मोबाइल और 10 सिम बरामद

- Today Hazaribagh News: जोगेश्वर भुइयां हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 4 पकड़े गए

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
