रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे राज्यपाल गहलोत का मुख्यमंत्री ने आत्मीय स्वागत किया।

Highlight Lines
🔴सीएम विष्णुदेव साय से मिले कर्नाटक के राज्यपाल
🔴रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हुई सौजन्य भेंट
🔴सीएम ने भेंट किया बस्तर आर्ट का स्मृति चिन्ह
🔴जनहित और समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बस्तर की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बस्तर आर्ट स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों और विकास से संबंधित विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
