4 पदों पर होगी संविदा नियुक्ति | B.Com पास छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

लेखापाल के 4 पदों पर भर्ती
रायपुर जिला पंचायत कार्यालय ने विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) VB-G RAM G के अंतर्गत लेखापाल (Accountant) के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 4 पद भरे जाएंगे।
इनमें 3 पद अनारक्षित और 1 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैकलॉग के लिए है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹23,350 प्रतिमाह एकमुश्त वेतन दिया जाएगा।
संविदा अवधि और योग्यता
नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 28 फरवरी 2027 तक के लिए होगी। कार्य क्षमता के आधार पर संविदा अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।
अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ B.Com की डिग्री होना जरूरी है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। आवेदक का छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। हालांकि किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
100 अंकों के आधार पर होगा चयन
लेखापाल पद के लिए चयन मेरिट और कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। कुल 100 अंक निर्धारित हैं।
- 12वीं: अधिकतम 20 अंक
- B.Com: अधिकतम 50 अंक
- कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा: 15 अंक
- अनुभव: अधिकतम 15 अंक
कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा के लिए वर्गवार 1:10 के अनुपात में अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। शासकीय ग्रामीण विकास योजनाओं में समान वेतनमान पर कार्य अनुभव के आधार पर अंक दिए जाएंगे। 1 से 2 वर्ष के अनुभव पर 5 अंक, 2 से 5 वर्ष पर 10 अंक और 5 वर्ष से अधिक अनुभव पर 15 अंक मिलेंगे।
डाक से भेजना होगा आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन को बंद लिफाफे में रखकर उस पर आवेदित पद और वर्ग का स्पष्ट उल्लेख करना होगा।
आवेदन पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
आवेदन भेजने का पता:
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर (छत्तीसगढ़)
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर 2026, शाम 5:30 बजे तक
व्यक्तिगत रूप से, ईमेल या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन का विस्तृत प्रारूप और भर्ती से जुड़ी नियम-शर्तें रायपुर जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
