कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दूसरे दिन संगठनात्मक बैठकों का दौर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रहे मौजूद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है। राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दिनभर मैराथन बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित है। सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायकों की बैठक शुरू हुई, जिसमें प्रदेश के कई विधायक शामिल हुए। इसके बाद सांसदों की बैठक आयोजित की गई। इन बैठकों में आगामी राजनीतिक रणनीति और विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
भाजपा विधायकों के साथ करीब 1 घंटा 40 मिनट चली बैठक
स्मृति ईरानी की मौजूदगी में सोमवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायकों की बैठक शुरू हुई। बैठक में दीपेश साहू, भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले और रेणुका सिंह समेत कई विधायक शामिल हुए।
करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।
सांसदों की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल
विधायकों की बैठक के बाद भाजपा सांसदों के साथ बैठक हुई। इसमें सांसद भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज और कमलेश जांगड़े समेत भाजपा के अन्य सांसद शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के साथ सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा जारी रही।
मंत्रिमंडल और कोर ग्रुप की बैठक भी निर्धारित
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसदों की बैठक के बाद राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विशेष बैठक होनी है। इसके बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी।
इन बैठकों के बाद विचार परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद का कार्यक्रम रखा गया है। स्मृति ईरानी के दौरे के दूसरे दिन होने वाली इन बैठकों को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक कामकाज के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ एक नज़र
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- मैनपाट टाइटंस बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा से पलक मुच्छल तक ने बांधा समां

- छत्तीसगढ़ में मुरासु चक्रवात का असर, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी

- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

- छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्तियां की कुर्क, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट

- छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों के 16 ठिकानों पर छापेमारी; बिलासपुर में कोयला कारोबारी के यहां भी जांच

- चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, सीएम विष्णु देव साय ने फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश

- छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 नवंबर से पहले पूरी होगी फसलों की गिरदावरी

