खुर्सीपार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ी भारी नकदी, दो लोगों से पूछताछ जारी; आयकर विभाग को दी गई सूचना

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो मैक्स पिकअप से 4 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। रकम वाहन के पिछले हिस्से में मॉडिफाई कर बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखी गई थी। पिकअप रायपुर से नागपुर की ओर जा रही थी। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों से रकम के स्रोत और परिवहन के उद्देश्य को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
डबरापारा में चेकिंग के दौरान रोकी गई पिकअप
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे खुर्सीपार थाना क्षेत्र के डबरापारा के पास पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रायपुर से नागपुर की ओर जा रही एक बोलेरो मैक्स पिकअप को रोका गया।
वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। उन्होंने पूछताछ के दौरान अपना नाम भवेशभाई जीनाभाई डाभी, जो वाहन चला रहा था, और विष्णुदेव दुबे बताया।
गाड़ी में मिला गुप्त चेंबर, अंदर रखे थे करोड़ों रुपये
पुलिस ने पिकअप की सघन तलाशी ली तो उसके पिछले हिस्से में मॉडिफिकेशन कर बनाया गया एक गुप्त चेंबर मिला। चेंबर खोलने पर उसमें छिपाकर रखी गई भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, बरामद रकम की गिनती करने पर कुल राशि 4 करोड़ रुपये निकली। वाहन में इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।
रकम के स्रोत और स्वामित्व की जांच
पुलिस दोनों व्यक्तियों से बरामद नकदी के स्रोत, उसके स्वामित्व और उसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के उद्देश्य के बारे में पूछताछ कर रही है।
मामले में वित्तीय स्रोत और अन्य संबंधित तथ्यों की गहन जांच के लिए पुलिस विभाग की ओर से आयकर विभाग को भी सूचना भेजी गई है। फिलहाल बरामद रकम से संबंधित परिस्थितियों की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही नकदी के स्रोत और परिवहन के उद्देश्य को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दुर्ग एक नज़र
- दुर्ग में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, AI से बनाई लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर देशभर में साइबर ठगी

- दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

- दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 1600 डिग्री का पिघला लोहा गिरने से ठेकेदार की मौत

- दुर्ग पुलिस की ठाणे में बड़ी कार्रवाई | ऑनलाइन सट्टा-बेटिंग के 2 पैनल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

- दुर्ग की शिवनाथ नदी में बहे युवक का शव दो दिन बाद बरामद, SDRF ने चलाया सघन रेस्क्यू अभियान

- दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग के 20 वर्षीय छात्र की मौत, दोस्त से फोन पर बात करते-करते थम गई आवाज

- दुर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारी की मौत; अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

- दुर्ग में शिक्षकों की कमी को लेकर 400 छात्रों का प्रदर्शन, 12 घंटे तक चक्काजाम के बाद मिला आश्वासन

- शराब दुकान के आहता में युवक से आधे घंटे तक मारपीट, इलाज के दौरान मौत

- दुर्ग में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, डिप्टी सीएम अरुण साव ने किया ध्वजारोहण

- सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना हुआ आसान, स्पेशल ट्रेन में कंफर्म सीटें

- दुर्ग में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती, 40 से ज्यादा संस्थानों की जांच

