ऑपरेशन आघात के तहत सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, ढिमरापुर चौक के पास ग्राहक तलाशने की सूचना पर दी दबिश

रायगढ़, 26 अक्टूबर। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 ग्राम अफीम और एक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 8.10 लाख रुपये बताई गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2026 को सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ढिमरापुर चौक के पास एक युवक सिल्वर रंग की ब्रेजा कार क्रमांक CG 13 AQ 4225 में अफीम रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध कार के पास मौजूद युवक को पकड़ा। उसकी पहचान अमरजीत सिंह (20 वर्ष), पिता रघुवीर सिंह, निवासी रामभांठा, जगतपुर, सेंट माइकल स्कूल के सामने, रायगढ़ के रूप में हुई।
कार की ड्राइवर सीट के नीचे मिली अफीम
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली। इस दौरान कार की ड्राइवर सीट के नीचे काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखी 47 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मादक पदार्थ रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और पूछताछ में उसने अफीम एक ट्रक चालक से खरीदने की बात कही।
पुलिस ने गवाहों के समक्ष अफीम और करीब 8 लाख रुपये कीमत की ब्रेजा कार जब्त की। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ग) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विजय कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश राठिया, ओसनिक विश्वाल, नवधा प्रसाद भैना और महिला आरक्षक हेमलता एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी ने लोगों से की सूचना देने की अपील
रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी पुलिस को देने की अपील की, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
यह भी पढ़ें :-
छत्तीसगढ़ में दो सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत, बालोद में कार और धमतरी में दो बाइकों की भिड़ंत
रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल
रायगढ़ एक नज़र
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- रायगढ़ में आयुष स्वास्थ्य मेले में 635 मरीजों का निःशुल्क उपचार, 105 लोगों की हुई रक्त जांच

- रायगढ़ में 24.620 टन कोयले की हेराफेरी करने वाला ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जब्त

- रायगढ़ में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त

- रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास युवक की हत्या का खुलासा, एक युवक और चार नाबालिग अभिरक्षा में

- रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

- रायगढ़ में 17.650 टन संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ से लदा ट्रक जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, चोट के निशान से मामला संदिग्ध

