ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, जामपाली खदान से अकलतरा प्लांट ले जाते समय करीब 1.50 लाख रुपये का कोयला बेचकर फरार हुआ था आरोपी

रायगढ़, 31 अक्टूबर। रायगढ़ जिले में कोयला परिवहन के दौरान 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर उसे दूसरी जगह बेचने के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया करीब 10 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया गया है। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लेकर आई है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत की गई।
कोयला परिवहन के दौरान हुई थी हेराफेरी
पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को बोईरदादर रायगढ़ निवासी विवेक पाण्डेय ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ढिमरापुर रायगढ़ स्थित राज ट्रांसपोर्ट के माध्यम से कोयला परिवहन का काम किया जाता है।
जनवरी 2026 में जामपाली कोयला खदान से आरसमेटा प्लांट, अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा तक कोयला पहुंचाने का सौदा ट्रक चालक लल्लन प्रसाद से 700 रुपये प्रति टन की दर से तय हुआ था। इसके बाद उसी शाम ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 में जी-10 ग्रेड का 24.620 मीट्रिक टन कोयला लोड कर अकलतरा प्लांट के लिए रवाना किया गया।
अगले दिन तक ट्रक निर्धारित गंतव्य पर नहीं पहुंचा। चालक से संपर्क करने पर उसने पहले फोन नहीं उठाया। करीब 10 दिन बाद फोन रिसीव करने पर उसने कोयला दूसरी जगह बेच देने की बात कही और जो करना है कर लेने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर घरघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 156/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 316(3) में धोखाधड़ी एवं अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत में हड़पे गए कोयले की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई थी।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर बिहार पहुंची पुलिस टीम
विवेचना के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश की गई। पुलिस को आरोपी के बिहार के रोहतास जिले स्थित गांव में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एएसआई खेमराज पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार रवाना हुई। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ललन कुमार पासवान, पिता स्वर्गीय केदार पासवान, उम्र 57 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास अमरथा, थाना काराकाट, जिला रोहतास (बिहार) को हिरासत में लिया।
ईंट बनाने वालों को बेच दिया था कोयला
पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपर अनुमंडल मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी विक्रमगंज, जिला रोहतास के न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद उसे रायगढ़ लाया गया।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हड़पे गए कोयले को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ईंट बनाने वालों के पास बेचने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया डालाबाड़ी ट्रक क्रमांक CG-12-S-4455 जब्त किया गया है। पुलिस ने ट्रक की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सतत पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
आरोपी की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, आरक्षक उधोराम पटेल और मनोज जोल्हे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का संदेश
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आर्थिक अपराध, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध करने के बाद दूसरे राज्यों में छिपने वाले आरोपियों की भी रायगढ़ पुलिस लगातार तलाश कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें :- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- बिलासपुर में कब्रिस्तान में नशा कर रहे बाबा की पिटाई, हाथ की हड्डी टूटी; तांत्रिक क्रिया के शक में मारपीट का आरोप

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को कुचला, मौके पर मौत; ड्राइवर गिरफ्तार

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

