अभियान संवेदना के तहत कार्रवाई, आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त आईफोन जब्त; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़, 25 अक्टूबर। रायगढ़ जिले में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत घरघोड़ा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लेने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
स्नैपचैट के जरिए हुई थी पहचान
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को 23 वर्षीय युवती ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान (21 वर्ष), निवासी ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होने लगीं।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे प्रेम और शादी का भरोसा देकर अपने गांव अमलीडीह बुलाया। वहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के मुताबिक, आरोपी ने कई बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग समय पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये भी लिए।
रुपये वापस मांगने पर शादी से इनकार का आरोप
शिकायत के अनुसार, सितंबर 2026 में जब युवती ने जरूरत पड़ने पर अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही उसने शादी करने से भी मना कर दिया।
युवती की शिकायत पर घरघोड़ा थाने में अपराध क्रमांक 320/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
आईफोन जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कही ये बात
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेती है। पीड़िताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।
रायगढ़ एक नज़र
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ के डॉक्टर से 34.17 लाख की साइबर ठगी, इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

- रायगढ़ में 5 टन लोहे के क्वायल की हेराफेरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 5 लाख का माल बरामद

- रायगढ़ में आयुष स्वास्थ्य मेले में 635 मरीजों का निःशुल्क उपचार, 105 लोगों की हुई रक्त जांच

- रायगढ़ में 24.620 टन कोयले की हेराफेरी करने वाला ट्रक चालक बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जब्त

- रायगढ़ में 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त

- रायगढ़: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 24 घंटे में भेजा गया जेल

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास युवक की हत्या का खुलासा, एक युवक और चार नाबालिग अभिरक्षा में

- रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

- रायगढ़ में 17.650 टन संदिग्ध स्क्रैप कबाड़ से लदा ट्रक जब्त, कीमत 5.29 लाख रुपये

- रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर सारंगढ़ बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, चोट के निशान से मामला संदिग्ध

