दरभा के कोटमसर स्थित पेदावाड़ा मांझीपाल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से की बातचीत, पोषण और बेहतर देखभाल के दिए निर्देश

बस्तर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने बस्तर जिले के दरभा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोटमसर स्थित पेदावाड़ा मांझीपाल आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा नन्हें बच्चों से आत्मीय मुलाकात कर उनसे बातचीत की।
बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर दिया जोर
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण मिलना चाहिए। साथ ही, उनके समुचित पोषण और विकास के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
बच्चों की जरूरतों के अनुरूप हों व्यवस्थाएं
मंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सतत निगरानी तथा संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों के समुचित विकास को बढ़ावा मिल सके।
यह भी पढ़ें :-
रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
बस्तर एक नज़र
- छत्तीसगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कांकेर कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता निर्देश

- बस्तर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की, देश की खुशहाली की कामना

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर में स्वागत, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई जिप्सी सफारी, तीरथगढ़ जलप्रपात से कोटमसर गुफा तक घूम सकेंगे पर्यटक

- बस्तर दशहरे की निशा जात्रा रस्म आधी रात को संपन्न, गुड़ी मंदिर में 11 बकरों की दी गई बलि

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

- बस्तर के रेल यात्रियों को झटका | आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 2 ट्रेनें रद्द, जगदलपुर-किरंदुल रूट की सेवाएं प्रभावित

- बस्तर में जल और मृदा संरक्षण की मिसाल बनी गेबियन संरचना | खेती की जमीन को कटाव से बचाने में मदद

- बदलते बस्तर की तस्वीर | 43 इंफ्लुएंसर्स ने सुकमा से पूवर्ती तक देखा बदलाव

- बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित | कई गांवों का संपर्क कटा, स्कूल बंद

- बस्तर दशहरा की आधारशिला रखी गई | डेरी गड़ाई की पावन रस्म के साथ शुरू हुआ मांगलिक मंडप का विधान

