प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती, स्वच्छता और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का दिया संदेश

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर की मानव बस्ती स्थित शासकीय वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने महिला शक्ति, स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
प्राकृतिक खेती में महिलाओं के योगदान की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती में महिलाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि धरती मां को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचाने में महिलाएं महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। खेती और आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से उनके आर्थिक सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलती है।
‘वोकल फॉर लोकल’ और स्वच्छता पर दिया संदेश
दीपावली और त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने नागरिकों से स्थानीय उत्पाद खरीदने और ‘वोकल फॉर लोकल’ को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने त्योहारों के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और प्रदूषण कम करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में जेन-ज़ी और युवाओं की सकारात्मक भूमिका पर भी चर्चा हुई। युवाओं की भागीदारी को सामाजिक बदलाव और देश के विकास से जोड़ने पर जोर दिया गया।
जनभागीदारी का माध्यम है ‘मन की बात’
प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनभागीदारी और देश की लोकशक्ति से जुड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उन्हें देशवासियों से परिवार के सदस्य की तरह संवाद करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के संदेशों में महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इन विषयों के माध्यम से नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने और जनसहभागिता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
यह भी पढ़ें :-
रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
रायपुर एक नज़र
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव

- रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा ने बलेनो को मारी टक्कर, 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

- दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों को राहत, रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

- राज्योत्सव विशेष: नवा रायपुर में डिजिटल तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय बलिदानियों की शौर्यगाथाएं, 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे संग्रहालय

- रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से कहा—अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें, रोजगार देने वाले बनें

