तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात हुआ भीषण हादसा, शादी से लौट रहा था परिवार; स्कोडा सवार चार युवक कार छोड़कर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात एक तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बलेनो चालक 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अग्रसेन धाम चौक पर आधी रात हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना अग्रसेन धाम चौक की है। आधी रात तेज रफ्तार स्कोडा कार ने बलेनो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलेनो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बुजुर्ग की मौत, महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल
हादसे में बलेनो चला रहे 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी घायल श्याम नगर के निवासी हैं। परिवार नया रायपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहा था।
स्कोडा कार छोड़कर फरार हुए चार युवक
बताया जा रहा है कि स्कोडा कार में सवार युवक भी हादसे में घायल हुए थे। टक्कर के बाद चारों युवक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कोडा कार को जब्त कर लिया।
पुलिस कर रही फरार युवकों की तलाश
तेलीबांधा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चारों युवकों की तलाश कर रही है। हादसे के कारणों और स्कोडा कार चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना को ड्रंक एंड ड्राइव से जुड़ा मामला बताया जा रहा है, हालांकि नशे में वाहन चलाने की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
रायपुर एक नज़र
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

- रायपुर में बंजारी मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

- राज्योत्सव के शिल्पग्राम मंच पर सजी लोकसंस्कृति की महफिल, पंडवानी से फ्यूजन बैंड तक कलाकारों ने बांधा समां

- रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में चौकीदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 50 वर्षीय दिनेश पटेल का मिला शव

- रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा ने बलेनो को मारी टक्कर, 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत; महिला और दो बच्चे घायल

- दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों को राहत, रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

- राज्योत्सव विशेष: नवा रायपुर में डिजिटल तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय बलिदानियों की शौर्यगाथाएं, 3 लाख से अधिक लोग पहुंचे संग्रहालय

- रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से कहा—अपने आइडिया को स्टार्टअप में बदलें, रोजगार देने वाले बनें

