चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश में बारिश का अनुमान, निचले इलाकों की निगरानी और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 अक्टूबर 2026। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चक्रवात के उत्तरी आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 27 अक्टूबर को सुकमा और दंतेवाड़ा तथा 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम संबंधी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए कांकेर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में सतर्कता बरतने और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला और तहसील स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने, मौसम संबंधी चेतावनियों की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
उन्होंने राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, पंचायत, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
निचले इलाकों और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर नजर
कलेक्टर ने निचले क्षेत्रों, जलभराव वाले स्थानों और बाढ़ की आशंका वाले इलाकों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार राहत एवं बचाव की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने एसडीआरएफ, होमगार्ड और अन्य बचाव दलों को जरूरी उपकरणों के साथ तैयार रखने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके अलावा जलाशयों और बांधों के जलस्तर की लगातार निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी सहित अन्य जरूरी कार्रवाई समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया है।
आम नागरिकों तक समय पर पहुंचाई जाए चेतावनी
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम संबंधी चेतावनियां आम नागरिकों तक समय पर पहुंचाई जाएं। संभावित आपात स्थिति को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें, ताकि जनहानि और अन्य नुकसान से बचाव के लिए तत्काल कदम उठाए जा सकें।
यह भी पढ़ें :-
रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती के शोषण और 4.50 लाख रुपये लेने का आरोप, घरघोड़ा पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
बस्तर एक नज़र
- छत्तीसगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कांकेर कलेक्टर ने जारी किए सतर्कता निर्देश

- बस्तर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदलपुर में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना की, देश की खुशहाली की कामना

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर में स्वागत, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल

- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई जिप्सी सफारी, तीरथगढ़ जलप्रपात से कोटमसर गुफा तक घूम सकेंगे पर्यटक

- बस्तर दशहरे की निशा जात्रा रस्म आधी रात को संपन्न, गुड़ी मंदिर में 11 बकरों की दी गई बलि

- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22-23 अक्टूबर को आएंगी छत्तीसगढ़, जगदलपुर में मुरिया दरबार में होंगी शामिल

- बस्तर के रेल यात्रियों को झटका | आंध्र प्रदेश में भूस्खलन से 2 ट्रेनें रद्द, जगदलपुर-किरंदुल रूट की सेवाएं प्रभावित

- बस्तर में जल और मृदा संरक्षण की मिसाल बनी गेबियन संरचना | खेती की जमीन को कटाव से बचाने में मदद

- बदलते बस्तर की तस्वीर | 43 इंफ्लुएंसर्स ने सुकमा से पूवर्ती तक देखा बदलाव

- बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित | कई गांवों का संपर्क कटा, स्कूल बंद

- बस्तर दशहरा की आधारशिला रखी गई | डेरी गड़ाई की पावन रस्म के साथ शुरू हुआ मांगलिक मंडप का विधान

