raigarh-ayush-health-camp-635-patients
कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास आयोजित मेले का महापौर जीवर्धन चौहान ने किया शुभारंभ, आयुर्वेद और होम्योपैथी पद्धति से मरीजों को दी गई दवाइयां

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2026। आम नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को कौहाकुंडा पहाड़ मंदिर के पास प्राथमिक शाला परिसर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। शिविर में कुल 635 मरीजों का निःशुल्क उपचार कर उन्हें औषधियां वितरित की गईं, जबकि 105 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया।
महापौर ने की स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति हमारी प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में संतुलित खानपान, नियमित दिनचर्या और योग को अपनाना बेहद जरूरी है। ऐसे स्वास्थ्य मेले लोगों को एक ही स्थान पर निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करते हैं।
आयुर्वेद से 560 और होम्योपैथी से 75 मरीजों का उपचार
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी डॉ. मीरा भगत के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में कुल 635 मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी गईं।
- आयुर्वेद पद्धति से 560 मरीजों का उपचार किया गया।
- होम्योपैथी पद्धति से 75 मरीजों को उपचार मिला।
- 105 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया।
- लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गुडूची का काढ़ा पिलाया गया।
आयुर्वेद में उपचार के साथ बचाव पर भी जोर
शिविर प्रभारी डॉ. विजयलक्ष्मी चंद्रा ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में रोगों के उपचार के साथ उनकी रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
उन्होंने पंचकर्म चिकित्सा, खानपान में सावधानी और नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में भी लोगों को बताया।
नशामुक्ति, योग और जीवनशैली संबंधी बीमारियों पर मिला परामर्श
स्वास्थ्य मेले में नशामुक्ति, योग परामर्श, औषधीय द्रव्य प्रदर्शनी और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों को जानकारी दी। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वात रोग, ऋतुचर्या और योगाभ्यास से संबंधित जानकारी पंपलेट के माध्यम से भी वितरित की गई।
इस दौरान अतिथियों ने लोगों को औषधीय पौधों का वितरण किया। चिकित्सकों ने नियमित दिनचर्या अपनाने, संतुलित खानपान रखने और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
जनप्रतिनिधि और आयुष विभाग के अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, स्थानीय पार्षद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मेले के आयोजन में डॉ. राय चौधरी, डॉ. विभा, डॉ. सक्सेना, डॉ. कुणाल पटेल, डॉ. अजय नायक, डॉ. रविशंकर पटेल, डॉ. नरसिंह पटेल, डॉ. शेख सादिक, डॉ. संजीव पटेल, डॉ. गरिमा, डॉ. निकिता, डॉ. प्रियंका, डॉ. विकास, डॉ. संतोष, डॉ. अनिल, डॉ. यज्ञशेनी, डॉ. गौरी सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
यह भी पढ़ें :- अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी पर जानें 12 राशियों का भविष्यफल : आज का राशिफल 1 नवंबर 2026
- लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- सारंगढ़ के सोंडीका जंगल में करंट की चपेट में आने से दो सांभर की मौत, शिकार के लिए बिछाया था 600 मीटर लंबा तार

- सारंगढ़ में भाजपा का दीपावली मिलन समारोह, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाकर बांधा समां

- रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म और 6 लाख की ठगी का आरोप, मुख्य आरोपी सहित महिला सहयोगी गिरफ्तार

- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के गोंदलीबांधा जंगल में मिला तेंदुए का शव, 3 से 4 दिन पुरानी हो सकती है मौत

- सरगुजा में केमिकल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; नेशनल हाईवे-43 पर मची अफरा-तफरी

- गरियाबंद में स्कूटी और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, स्कूटी चालक की मौके पर मौत; मृतक के पास मिली एयर गन

- दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को बांटी मिठाई, उपहार देकर दी शुभकामनाएं

- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

- रायपुर के किराये के मकान में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी, 3-4 दिन से थे लापता

- बलौदाबाजार में करंट हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पिता-पुत्र के बाद मां ने भी तोड़ा दम

- जेब में रखी पोटाश में धमाका, 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलसा, बाइक सवार साथी भी घायल

- धनतेरस पर छत्तीसगढ़ के बाजारों में बंपर खरीदारी, 8 से 10 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान

- जगदलपुर में दीपा सागर की मौत का मामला गरमाया, मोबाइल चैट और कॉल डिटेल को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

- आरंग में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- रायगढ़ में दो बाइक चोर गिरोहों का पर्दाफाश, 10 मोटरसाइकिलें और 2 मोबाइल बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार

- SIR में मतदाता सूची से नाम कटने पर न हों परेशान, दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

- छत्तीसगढ़ बनेगा राष्ट्रीय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन, चित्रोत्पला फिल्म सिटी को लेकर सरकार ने तेज की तैयारी

