शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटाले की जांच तेज, वित्तीय दस्तावेजों, संपत्ति की रजिस्ट्री और मोबाइल-कंप्यूटर जैसे डिजिटल उपकरणों की पड़ताल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों की जांच के सिलसिले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार को छह जिलों में एक साथ 16 ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा और गरियाबंद में हुई इस कार्रवाई के दौरान वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों की रजिस्ट्री और आर्थिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। इसके साथ ही कंप्यूटर और मोबाइल फोन जैसे डिजिटल उपकरणों को भी जांच के दायरे में लिया गया।
बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर दबिश
बिलासपुर के उसलापुर स्थित अलका एवेन्यू में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर भी संयुक्त EOW-ACB टीम ने तलाशी ली। जानकारी के अनुसार, रायपुर से पहुंची टीम ने सुबह परिसर में प्रवेश कर जांच शुरू की। इस दौरान दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की पड़ताल की गई। घर के सदस्यों से पूछताछ किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।
हालांकि, EOW की आधिकारिक विज्ञप्ति में शाहबाज खान के ठिकाने से बरामद किसी विशेष सामग्री या किसी व्यक्ति की भूमिका का अलग से उल्लेख नहीं किया गया है। एजेंसी ने कोल लेवी घोटाले से जुड़े मामले में चार जिलों के छह ठिकानों पर तलाशी की पुष्टि की है।
शराब घोटाले में छह स्थानों पर तलाशी
EOW की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाले से जुड़े अपराध क्रमांक 04/2024 की जांच के तहत रायपुर और राजनांदगांव जिलों में छह स्थानों पर तलाशी ली गई। इस दौरान मामले से संबंधित वित्तीय लेनदेन और अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई।
कोल लेवी घोटाले में चार जिलों में कार्रवाई
कोल लेवी घोटाले से जुड़े प्रकरण में बिलासपुर, कोरबा, रायपुर और दुर्ग जिलों के छह ठिकानों पर तलाशी की गई। जांच के दौरान वित्तीय अनियमितताओं, लेनदेन और संपत्तियों से संबंधित दस्तावेजों की तलाश की गई। एजेंसी ने बताया कि कार्रवाई में मिले रिकॉर्ड और अन्य सामग्री का परीक्षण किया जा रहा है।
मेडिकल घोटाले में रायपुर और गरियाबंद के चार ठिकानों पर जांच
मेडिकल घोटाले से जुड़े अपराध क्रमांक 05/2025 में EOW ने रायपुर और गरियाबंद जिलों के चार स्थानों पर तलाशी ली। इस कार्रवाई में भी प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच की गई।
दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों से जुटाए जा रहे साक्ष्य
EOW के अनुसार, तलाशी के दौरान वित्तीय लेनदेन, संपत्तियों की रजिस्ट्री, आर्थिक गतिविधियों से जुड़े अभिलेख, डिजिटल उपकरण और अन्य संभावित साक्ष्य संकलित किए गए हैं। एजेंसी का कहना है कि इन सामग्रियों के परीक्षण से मामलों में पहले से उपलब्ध साक्ष्यों की कड़ियों को मजबूती मिल सकती है।
तीनों मामलों में आगे की जांच जारी
शराब, कोल लेवी और मेडिकल घोटालों से संबंधित अलग-अलग प्रकरणों में भ्रष्टाचार निवारण कानून और अन्य आपराधिक प्रावधानों के तहत जांच की जा रही है। EOW ने बताया कि तलाशी में मिले दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों का विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ एक नज़र
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- अमित जोगी को रायपुर पुलिस तलाश रही, गुजरात के सूरत में गुजराती थाली खाते फोटो किया शेयर

- छत्तीसगढ़ में विज्ञान और तकनीक को मिलेगा बढ़ावा, IISc बेंगलुरु के सहयोग से 3 बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा

- छत्तीसगढ़ में MSc Nursing प्रवेश 2026 के लिए आवेदन 2 नवंबर से, 8 नवंबर तक मिलेगा मौका

- मैनपाट टाइटंस बनी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 4-2 से हराया

- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा से पलक मुच्छल तक ने बांधा समां

- छत्तीसगढ़ में मुरासु चक्रवात का असर, 3 और 4 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी

- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में पहुंची संस्कारधानी स्ट्राइकर्स, न्यायधानी नाइट्स को 6-3 से हराया

- छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्तियां की कुर्क, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट

- छत्तीसगढ़ में EOW की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों के 16 ठिकानों पर छापेमारी; बिलासपुर में कोयला कारोबारी के यहां भी जांच

- चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, सीएम विष्णु देव साय ने फसल क्षति सर्वे के दिए निर्देश

- छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 15 नवंबर से पहले पूरी होगी फसलों की गिरदावरी

यह भी पढ़ें- रायपुर में तेज रफ्तार स्कोडा ने बलेनो को मारी टक्कर, 60 वर्षीय नरेंद्र सिंह भसीन की मौत; महिला और दो बच्चे घायल
