प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव, हाथियों के आतंक और विकास कार्यों के लोकार्पण पर भी रखी अपनी बात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की लगातार हो रही कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में शामिल दोषियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी: सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जांच में जो भी लोग दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार की ओर से किसी भी भ्रष्टाचारी को संरक्षण नहीं दिया जा रहा है। ACB और EOW द्वारा विभिन्न मामलों में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में कोरबा में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को गिरफ्तार किया था। उन पर एक कबाड़ी कारोबारी से गाड़ी छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप था। 21 नवंबर को ACB ने उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य कर आयुक्त ने आदेश जारी कर उन्हें निलंबित कर दिया है।
निकाय चुनाव और 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने पर कही ये बात
आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सभी चुनाव महत्वपूर्ण होते हैं—चाहे वह पंच का चुनाव हो या किसी अन्य स्तर का, हर चुनाव का अपना विशेष महत्व है।
वहीं, देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी रेखा से बाहर आने के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से वे प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं। पहले ये लोग अति गरीब श्रेणी में आते थे, लेकिन केंद्र की योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है, जो देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
हाथियों के आतंक पर सरकार सजग, मोबाइल पर मिल रहा अलर्ट
प्रदेश में हाथियों के बढ़ते आतंक और मानव-हाथी द्वंद्व पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समस्या जरूर है, लेकिन सरकार और वन विभाग पूरी तरह सजग हैं। ग्रामीणों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों के मोबाइल फोन पर भी हाथियों की मौजूदगी और संभावित खतरे को लेकर रियल-टाइम सूचनाएं भेजी जा रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके।
भिलाई, चरोदा और रिसाली निगम क्षेत्र को मिलेगी विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन तीनों निगम क्षेत्रों में पिछले दिनों जो विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा, जबकि नए स्वीकृत कार्यों का भूमिपूजन होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री गजेंद्र यादव भी विशेष रूप से शामिल होंगे।
खबरें और भी :- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
- दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की नृशंस हत्या, धारदार बंडा और पीढ़ा से किया हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में पैरोल पर छूटा हत्या का कैदी 18 साल से फरार, जेल अधीक्षक के पत्र के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज

- सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा; तीन युवकों की मौत

- छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

- रायपुर में गुरुवार 26 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय सीधे सुनेंगे आमजनों की समस्याएं

- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

