छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा; सपोस में रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे ग्राम दर्री के तीनों निवासी, हादसे के बाद बस चालक फरार

जांजगीर/सक्ती। धार्मिक आयोजन में भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देने घर से निकले ग्राम दर्री के तीन ग्रामीणों की डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार यात्री बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक एक ही गांव के निवासी थे और सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे थे। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। एक साथ तीन मौतों से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दर्री निवासी हरिशंकर चौहान (40 वर्ष), मोहरदास बैरागी (55 वर्ष) और शेतकुमार पटेल (62 वर्ष) रविवार सुबह एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह में शामिल होने निकले थे। तीनों को धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायन की प्रस्तुति देनी थी।
बताया जा रहा है कि डभरा-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास रायपुर से डभरा की ओर आ रही ‘मुस्कान’ यात्री बस ने सामने से आ रही उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों ग्रामीण उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
फरार बस चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
डभरा थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
एक साथ तीन मौतों से ग्राम दर्री में पसरा मातम
एक ही गांव के तीन लोगों की असमय मौत की खबर जैसे ही ग्राम दर्री पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भजन-कीर्तन के लिए खुशी-खुशी घर से निकले तीनों ग्रामीणों की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
खबरें और भी :-रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार
- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

