सभापुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास हुआ हादसा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों युवक, कार छोड़कर फरार हुए आरोपी

सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। डोमहाई गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दर्दनाक दुर्घटना में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
शादी समारोह से गांव लौट रहे थे जीजा-साले और साथी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लौलाच निवासी सत्यनारायण साकेत (24 वर्ष) सोमवार को बिरसिंहपुर स्थित अपनी ससुराल में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। समारोह समाप्त होने के बाद मंगलवार तड़के वह अपने जीजा हरिलाल (निवासी पगार) और साथी रणधीर सिंह (निवासी नई बस्ती, कोलगवां) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान डोमहाई गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 19 जेडआर 8610 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
दो की मौके पर मौत, तीसरे ने जिला अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
इस भीषण टक्कर में हरिलाल हरिजन और रणधीर सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सत्यनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सभापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल सत्यनारायण को उपचार के लिए बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।
कार जब्त, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद कार में सवार सभी लोग वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर चालक व अन्य सवारों की पहचान कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक सत्यनारायण का पोस्टमार्टम सतना जिला अस्पताल में, जबकि हरिलाल और रणधीर के शवों का पोस्टमार्टम बिरसिंहपुर में कराया जा रहा है। एक साथ तीन मौतों से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।
खबरें और भी :- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
- रायपुर में पैरोल पर छूटा हत्या का कैदी 18 साल से फरार, जेल अधीक्षक के पत्र के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज

- सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा; तीन युवकों की मौत

- छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

- रायपुर में गुरुवार 26 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय सीधे सुनेंगे आमजनों की समस्याएं

- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

