23 जुलाई 2008 को 10 दिन के पैरोल पर जेल से बाहर आया था सजायाफ्ता कैदी गणेश देवांगन; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मामला जुड़े होने के कारण पुलिस ने तेज की तलाश

रायपुर। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक कैदी पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद पिछले 18 साल से फरार है। सजायाफ्ता कैदी गणेश देवांगन को 23 जुलाई 2008 को 10 दिन के पैरोल पर रिहा किया गया था। तय अवधि पूरी होने के बाद उसे वापस केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल होना था, लेकिन वह आज तक जेल नहीं लौटा और न ही उसका कोई सुराग मिल सका है। इस मामले में अब कोतवाली थाना पुलिस ने फरार कैदी गणेश देवांगन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई केंद्रीय जेल रायपुर के अधीक्षक द्वारा भेजे गए पत्र और दस्तावेजों के आधार पर की है।
जेल प्रशासन ने पत्र भेजकर मांगी थी फरारी की जानकारी
केंद्रीय जेल रायपुर प्रशासन की ओर से 19 नवंबर 2026 को कोतवाली थाना प्रभारी को एक आधिकारिक पत्र भेजा गया था। पत्र में जानकारी दी गई कि रायपुर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सजायाफ्ता कैदी गणेश देवांगन को 10 दिन के पैरोल पर छोड़ा गया था। वह 23 जुलाई 2008 को जेल से रिहा हुआ था, लेकिन पैरोल की समय-सीमा समाप्त होने के बाद भी उसने जेल में आमद नहीं दी।
रिकॉर्ड में कैदी का पता पुरानी बस्ती क्षेत्र के मिनीमाता चौक-बूढ़ेश्वर चौक का दर्ज है, हालांकि थाना सीमा और मूल आपराधिक प्रकरण के आधार पर यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का निकला।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जुड़ा है मामला, पुलिस के सामने गिरफ्तारी की चुनौती
जेल अधीक्षक ने अपने पत्र में फरार कैदी की वर्तमान स्थिति की जानकारी और दर्ज एफआईआर (FIR) की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा था। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह प्रकरण छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जानी है। केंद्रीय जेल से मिले दस्तावेजों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस के सामने 18 साल से लापता इस सजायाफ्ता कैदी का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार करने और वापस सलाखों के पीछे भेजने की बड़ी चुनौती है।
खबरें और भी :- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
- दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की नृशंस हत्या, धारदार बंडा और पीढ़ा से किया हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में पैरोल पर छूटा हत्या का कैदी 18 साल से फरार, जेल अधीक्षक के पत्र के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज

- सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा; तीन युवकों की मौत

- छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

- रायपुर में गुरुवार 26 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय सीधे सुनेंगे आमजनों की समस्याएं

- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

