Highlight Lines
🔴 पेट्रोल पंप पर बाइक टकराने के बाद हुआ विवाद
🔴 कथित पत्रकार से मारपीट का लगाया गया आरोप
🔴 शिकायत के बाद आरक्षक को किया गया लाइन अटैच
🔴 तारबाहर पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिलासपुर। बिलासपुर पत्रकार मारपीट मामले में तारबाहर थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। बाइक टकराने के बाद कथित पत्रकार और एक आरक्षक के बीच मारपीट की शिकायत सामने आई है। मामले की जांच शुरू होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, दयालबंद निवासी शिवा गोरख ने शिकायत दर्ज कराई है कि मंगलवार रात वह अंबा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। इसी दौरान भीड़ के कारण उसकी बाइक सतीश ताती की बाइक से टकरा गई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सतीश ताती ने अपने मित्र आरक्षक अभिषेक बक्श (ताती) को मौके पर बुलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई गई है।
मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने आरक्षक अभिषेक बक्श को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
