Highlight Lines
🔴 61 सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति
🔴 2013 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन
🔴 डीजीपी अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश
🔴 नई पदस्थापना के आदेश जल्द होंगे जारी
रायपुर। CG Police Promotion List के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय ने 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम की ओर से जारी किया गया है।



जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टरों को उनकी सेवा अवधि, पात्रता और विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।
हालांकि फिलहाल केवल पदोन्नति सूची जारी की गई है। पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) संबंधी आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय जल्द ही पोस्टिंग सूची जारी करेगा, जिसके बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
