बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर, कई इलाकों में झमाझम बारिश; रायपुर में सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा पारा

रायपुर। मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का जोर बढ़ गया है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब अच्छी तरह चिह्नित कम दबाव क्षेत्र में बदल गया है। इसके अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक देखने को मिल सकता है।
भैसमा और लवन में 90-90 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। भैसमा और लवन में सबसे अधिक 90-90 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा ओडगी में 80 मिमी, कोटाडोल में 70 मिमी तथा बेरला, सिमगा और थानखमरिया में 60-60 मिमी बारिश दर्ज की गई।
छाल और मनेंद्रगढ़ में 50-50 मिमी बारिश हुई। वहीं पामगढ़, पिपरिया, कुनकुरी, शंकरगढ़, सक्ती, बलौदाबाजार और साल्हेवारा में 40-40 मिमी बारिश दर्ज की गई।
तिल्दा, दर्री, सुहेला, नांदघाट, कटघोरा, लैलूंगा, पेंड्रारोड, भाटापारा, सहसपुर लोहारा, कसडोल, हरदीबाजार और कोंटा समेत कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई।
रायपुर में सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे रहा तापमान
बारिश और दिनभर छाए बादलों के कारण राजधानी रायपुर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर में शाम तक 12.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। सोमवार को भी शहर में बादल छाए रहने तथा कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
प्रदेश में अब तक मौसमी वर्षा सामान्य से 9 प्रतिशत कम है। हालांकि, अगले कुछ दिनों में सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते बारिश में बढ़ोतरी की संभावना है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक
- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार
- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त
- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित
