मनोरा और दुलदुला की महिला समूहों ने मछली पालन से बढ़ाई आय, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के साधनों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। जशपुर जिले के मनोरा और दुलदुला विकासखंड की महिला स्व-सहायता समूहों ने शासकीय तालाबों में मछली पालन को आय का मजबूत जरिया बनाया है।
भभरी में मछली पालन से 6 लाख की आय
मनोरा विकासखंड के ग्राम भभरी में कमल महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं पिछले तीन वर्षों से 0.700 हेक्टेयर के शासकीय तालाब में मछली पालन कर रही हैं। समूह को तालाब का 10 वर्षीय पट्टा मिला है। महिलाएं हर साल करीब 3 क्विंटल मछली का उत्पादन कर लगभग 6 लाख रुपये का वार्षिक विक्रय कर रही हैं।
इस आय से महिलाओं को बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।
सिमड़ा में 6.93 लाख रुपये का विक्रय
दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में दीप महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं 0.800 हेक्टेयर के शासकीय तालाब में पिछले तीन वर्षों से मछली पालन कर रही हैं। समूह द्वारा सालाना करीब 3.30 क्विंटल मछली का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे लगभग 6.93 लाख रुपये का वार्षिक विक्रय प्राप्त हो रहा है।
सरकारी योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का रास्ता
महिला समूहों को शासकीय तालाबों का पट्टा, तकनीकी मार्गदर्शन और विभागीय सहयोग मिलने से मछली पालन उनके लिए नियमित आय का साधन बन गया है। इससे महिलाएं परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने के साथ आर्थिक फैसलों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
कमल महिला स्व-सहायता समूह और दीप महिला स्व-सहायता समूह की सफलता ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। सामूहिक प्रयास और सरकारी योजनाओं के सहयोग से महिलाएं अपनी आजीविका मजबूत करने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दे रही हैं।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
