कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर मंडी और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई; छपरीगंज से 18 क्विंटल और काफरमार से 28 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में खरसिया क्षेत्र में संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 115 कट्टी यानी 46 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।
छपरीगंज से 18 क्विंटल और काफरमार से 28 क्विंटल धान जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया क्षेत्र में मंडी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम ने गोदामों और प्रतिष्ठानों की जांच शुरू की। पहली कार्रवाई में छपरीगंज, खरसिया निवासी श्री विक्की अग्रवाल के ठिकाने पर निरीक्षण के दौरान 45 कट्टी यानी 18 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित मिला। दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर जांच दल ने मौके पर ही पंचनामा तैयार कर छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
इसी तरह, दूसरी कार्रवाई खरसिया क्षेत्र के ही ग्राम काफरमार स्थित श्री वरुण तिवारी के प्रतिष्ठान में की गई। यहां जांच के दौरान 70 कट्टी यानी 28 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। इस मामले में भी टीम ने धान को जब्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
कोचियों और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर वास्तविक किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाहरी या अवैध धान खरीदी केंद्रों में न खप सके, इसके लिए जिलेभर में निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी :- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान
रायगढ़ में चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर एसएसपी ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय
- रायगढ़ में 27 नवंबर को लगेगा प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस मेला, 116 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो जगह दबिश देकर 46 क्विंटल धान किया जब्त

- दुर्ग जिले में दो अलग-अलग जगहों पर लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

- छत्तीसगढ़ के बाहर बीई-बीटेक पढ़ रहे छात्रों को मिलेगी 20 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति, 30 नवंबर तक करें आवेदन

- रायगढ़ में चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर एसएसपी ने घोषित किया ₹5,000 का इनाम, सूचना देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय

- दंतेवाड़ा में जादू-टोने के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की नृशंस हत्या, धारदार बंडा और पीढ़ा से किया हमला; दो आरोपी गिरफ्तार

- रायपुर में पैरोल पर छूटा हत्या का कैदी 18 साल से फरार, जेल अधीक्षक के पत्र के बाद कोतवाली थाने में केस दर्ज

- सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को 100 मीटर तक घसीटा; तीन युवकों की मौत

- छत्तीसगढ़ में ACB और EOW की कार्रवाई पर सीएम साय का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

- कोरबा में ट्रैक्टर से हाथियों को भगाना पड़ा महंगा, गुस्साए गजराज ने ट्रैक्टर को कुचला; ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

- रायपुर में गुरुवार 26 नवंबर को होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन, सीएम विष्णु देव साय सीधे सुनेंगे आमजनों की समस्याएं

- रायगढ़ के जूटमिल में मंदिर की मूर्ति तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार और नाबालिग अभिरक्षा में

- डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर यात्री बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, भजन-कीर्तन करने जा रहे तीन ग्रामीणों की मौके पर मौत

- रायगढ़ के किसान विद्याधर पटेल की अनोखी पहल, 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर कमा रहे लाखों; ओडिशा तक है सप्लाई

- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

