धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे नितिन नवीन, विमान लैंड नहीं होने के बाद दौरा रद्द होने की मिली जानकारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द हो गया है। वे धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।
बताया जा रहा है कि कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण उनका विमान रायगढ़ स्थित जिंदल एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाया। विमान के एयरपोर्ट पर नहीं उतर पाने के चलते उनका प्रस्तावित दौरा रद्द होने की जानकारी सामने आई है।
नितिन नवीन के दौरे को लेकर धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियां की गई थीं। हालांकि, दौरा रद्द होने की आधिकारिक पुष्टि और आगे के कार्यक्रम को लेकर जानकारी का इंतजार है।
