करीब एक साल से कुदरी और कुड़कई के जंगलों में देखे जाने का दावा, कई अन्य गांवों में भी नजर आया सफेद भालू; वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी सलाह

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों एक दुर्लभ सफेद भालू चर्चा का विषय बना हुआ है। ताजा मामला कुदरी गांव का है, जहां सड़क किनारे घूमते इस अनोखे भालू को राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भालू सड़क पार कर पहाड़ी यानी डोंगरी की ओर जाता दिखाई दे रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, यह सफेद भालू कोई नया मेहमान नहीं है। पिछले करीब एक साल से कुदरी और कुड़कई के जंगलों में इसकी मौजूदगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि सूरज ढलने के बाद यह अक्सर जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों के करीब पहुंचता है और कुछ देर बाद वापस पहाड़ी की ओर लौट जाता है।
कई गांवों में देखे जाने का दावा
सफेद भालू की चहलकदमी केवल कुदरी गांव तक सीमित नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, बीते 26 और 27 अक्टूबर की शाम को इसे गिरारी स्थित पटियाला हाउस रेस्टोरेंट के नजदीक देखा गया था। इससे पहले 30 जुलाई को जमड़ीखुर्द और करीब पांच महीने पहले आमादांड गांव में भी ग्रामीणों ने इसी सफेद भालू को देखने का दावा किया था।
ग्रामीणों में डर, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग
अलग-अलग गांवों में लगातार भालू की मौजूदगी से किसान और राहगीर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से शाम के समय गश्त बढ़ाने और भालू की लोकेशन पर नजर रखने की मांग की है।
वन अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने पर जांच दल को मौके के लिए रवाना किया गया है। साथ ही ग्रामीणों को शाम के समय अकेले जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है।
एल्बिनिज्म या ल्यूसिज्म के कारण सफेद दिखता है भालू
जानकारी के अनुसार, कुदरी गांव के आसपास नजर आने वाला यह भालू भारतीय स्लॉथ बियर (Sloth Bear) प्रजाति का हो सकता है। इसके शरीर का सफेद रंग एल्बिनिज्म (Albinism) या ल्यूसिज्म (Leucism) जैसी आनुवंशिक स्थितियों से जुड़ा हो सकता है। इन स्थितियों में शरीर में रंगद्रव्य यानी मेलानिन की कमी या उसके वितरण में बदलाव के कारण सामान्य काले रंग के बजाय शरीर का रंग हल्का या सफेद दिखाई दे सकता है।
छत्तीसगढ़ के अचानकमार वन्यजीव अभयारण्य और मरवाही के जंगलों में भी पहले सफेद भालू देखे जाने की जानकारी सामने आती रही है। हालांकि, कुदरी में दिखे भालू की आनुवंशिक स्थिति की आधिकारिक पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द, कम दृश्यता के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

