नई दिल्ली में आयोजित स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 में राज्य को दो और तीन नगरीय निकायों को मिले राष्ट्रीय सम्मान; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए पुरस्कार

रायपुर, 20 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पांच पुरस्कार मिले हैं। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026’ समारोह में प्रदेश को यह सम्मान प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ ने फास्टेस्ट मूवर्स (Fastest Movers) श्रेणी में देश में प्रथम और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज (Innovation and Best Practices) श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य स्तरीय दोनों पुरस्कार ग्रहण किए। इसके अलावा प्रदेश के तीन नगरीय निकायों बिलासपुर, बड़े बचेली और दंतेवाड़ा को भी राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उपस्थित रहे।
डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में बड़े बचेली को पहला स्थान
स्वनिधि सम्मान अवार्ड्स-2026 के तहत डिजिटल अडॉप्शन (Digital Adoption) श्रेणी में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने पुरस्कार प्राप्त किए।
एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में नगर पालिका परिषद बड़े बचेली ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी श्रेणी में नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा को दूसरा स्थान मिला। वहीं, एक लाख से 10 लाख जनसंख्या वाले नगरीय निकायों की श्रेणी में नगर पालिक निगम बिलासपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया।
यह सम्मान पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन से जोड़ने, संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और उनकी आजीविका को मजबूत बनाने के प्रयासों के लिए दिया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई प्रसन्नता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला और इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में दूसरा स्थान मिलना राज्य में योजना के क्रियान्वयन और किए गए नवाचारों को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पथ विक्रेताओं तथा छोटे व्यवसायियों को सम्मानजनक आजीविका के अवसर मिलें।
अरुण साव ने नगरीय निकायों के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ को राज्य स्तर पर दो राष्ट्रीय पुरस्कार और बिलासपुर, बड़े बचेली तथा दंतेवाड़ा को डिजिटल अडॉप्शन श्रेणी में सम्मान मिलना नगरीय निकायों के प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से पथ विक्रेताओं को संस्थागत ऋण, डिजिटल लेनदेन और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह उपलब्धि नगरीय निकायों को पथ विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए और अधिक प्रतिबद्धता से काम करने की प्रेरणा देगी।
पुरस्कार समारोह में विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, संचालक निलेश महादेव क्षीरसागर और राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी (मिशन) सुनील अग्रहरी उपस्थित रहे।
समारोह में बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी और आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, दंतेवाड़ा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पायल गुप्ता और मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण कुमार ध्रुव तथा बड़े बचेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजू जायसवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी.टी.एम. कृष्णा राव भी मौजूद रहे।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत छत्तीसगढ़ में पथ विक्रेताओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी आजीविका मजबूत करने और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कारों से शहरी आजीविका संवर्धन, डिजिटल लेनदेन और छोटे व्यवसायियों के आर्थिक सशक्तीकरण के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
खबरें और भी :- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

