सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त छापेमारी, मौके से 3,740 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार, 14 नवंबर को सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा संचालिका को गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि रायपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास संचालित सनराइज स्पा सेंटर में ग्राहकों को स्पेशल सर्विस के नाम पर अनैतिक गतिविधियों में शामिल किया जा रहा है। सूचना की जांच के बाद संयुक्त टीम ने सेंटर पर अचानक छापा मारा।
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3,740 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बरामद रकम कथित तौर पर देह व्यापार से अर्जित की गई थी।
स्पा संचालिका के खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम में केस
पुलिस की जांच में आरोप है कि स्पा संचालिका ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला के खिलाफ रायपुर थाने में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा चेकिंग अभियान
थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर सनराइज स्पा सेंटर में कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जिले में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द, कम दृश्यता के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

