इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग मामलों में दो मरीजों की मौत से भड़का आक्रोश, अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ और नारेबाजी; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग मामलों में दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और डॉक्टरों व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोठी गांव निवासी दुलारचंद यादव (44) और जादोपुर थाना क्षेत्र के नया टोला दलिया निवासी सुमन देवी (35) के रूप में हुई है।
किडनी मरीज के परिजनों ने चार घंटे तक इलाज नहीं मिलने का लगाया आरोप
परिजनों के मुताबिक, किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित दुलारचंद यादव को सिधवलिया से गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।
मृतक की साली ज्योति कुमारी ने आरोप लगाया कि परिवार के लोग करीब चार घंटे तक इलाज के लिए भटकते रहे, लेकिन समय पर चिकित्सीय सहायता नहीं मिली। उनका कहना है कि डायलिसिस और जरूरी उपचार नहीं मिलने के कारण दुलारचंद यादव की मौत हो गई।
सड़क हादसे में घायल महिला की भी हुई मौत
दूसरे मामले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमन देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। उनके परिजनों ने भी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर समय से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया।
दोनों मरीजों की मौत के बाद परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल के मुख्य दरवाजे का शीशा और वार्ड में रखी कुर्सियां तोड़ दी गईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों को मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
वहीं, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. शशिरंजन ने कहा कि दोनों मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उनकी मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए, जिससे डॉक्टर डरकर वहां से हट गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रायगढ़ दौरा रद्द, कम दृश्यता के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका विमान
खबरें और भी
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

