आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर बेड़मा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, दो अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद।

कोंडागांव। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना पुंगारपाल क्षेत्र के ग्राम बेड़मा के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद किया गया है। संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से विस्फोटक सामग्री और माओवादी गतिविधियों में उपयोग होने वाला अन्य सामान जब्त किया है।
संयुक्त टीम ने चलाया सर्चिंग अभियान
जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को नक्सल सेल, डीआरजी/बस्तर फाइटर्स और बीडीएस की संयुक्त टीम ने ग्राम हांडापाल, देवगढ़, बेड़मा और आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बेड़मा के जंगल में सुरक्षित कॉर्डन और डी-माइनिंग कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए सामान के दो अलग-अलग डंप का पता चला। इसके बाद सुरक्षा बलों ने वहां से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य सामान बरामद किया।
हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन रॉड और विस्फोटक सामग्री बरामद
पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री में एक हैंड ग्रेनेड, दो जिलेटिन रॉड और करीब 25 मीटर कॉर्डेक्स वायर शामिल हैं। इसके अलावा चार बंडल इलेक्ट्रिक वायर (लगभग 200 मीटर), तीन किलो सल्फर और चार किलो सोडियम नाइट्रेट भी मिला है।
सुरक्षा बलों ने मौके से वॉकी-टॉकी चार्जर, 14 टिफिन, मल्टीमीटर, करीब 50 मीटर रस्सी, सात सिरिंज, एक बड़ी टिन की पेटी, चार बैडमिंटन रैकेट, तीन रिंग रबर और 11 बैटरी सेट भी बरामद किए हैं।
नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी
पुलिस का कहना है कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। संयुक्त सुरक्षा बलों की सतर्कता और लगातार सर्चिंग के चलते माओवादियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।
खबरें और भी :- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य
छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

