ढोरम गांव के पास टेरम बायपास मार्ग पर हुआ हादसा, वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को स्कूली बच्चों से भरी वैन और सीमेंट से लदे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन में सवार 21 बच्चे घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल घरघोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
ढोरम गांव के पास हुआ भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार, ग्राम ढोरम के समीप टेरम बायपास मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों से भरी वैन और सीमेंट से लदे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
इस दुर्घटना में करीब 21 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों में अनुराग साहू, जिया धोबा और प्रियंका भगत सहित अन्य बच्चे शामिल हैं। इनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सरपंच और ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल
हादसे के तत्काल बाद टेरम गांव के सरपंच प्रदीप राठिया और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
सभी घायलों को घरघोड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां बीएमओ की टीम ने बच्चों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में चिंता और आक्रोश है। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज
- रायगढ़ में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण, बाद में मुकरा और दी जान से मारने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार

- बालोद के किसानों को बड़ी राहत, ‘जीरो रकबा’ की समस्या दूर करने विशेष अभियान; अब तक 3,140 किसानों के रकबे में हुआ सुधार

- राजनांदगांव में घर की छत ढहने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

- बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी ईको कार; एक युवती की मौत और 10 घायल

- छत्तीसगढ़ में 41 दिनों से जारी पटवारियों की हड़ताल स्थगित, सीएम साय के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे कर्मचारी

- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 से 18 दिसंबर तक 13 लोकल ट्रेनें रद्द; कई एक्सप्रेस रहेंगी लेट

- बिलासपुर में समुद्री तूफान अकवन का असर, बारिश के बाद मंगलवार से तेजी से बढ़ेगी ठंड

- सरगुजा में मां को पीटता देख भड़का बेटा, मामा की टांगी से मारकर की हत्या

- कोरबा में 70 वर्षीय वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, टोना-जादू की आशंका

- रायपुर में दो साल की मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

- देवेंद्र यादव को AICC सचिव पद की जिम्मेदारी से हटाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सियासी हलचल, पूर्व OSD की पोस्ट से बढ़ी चर्चा

- बिलासपुर के शिवतराई जंगल में जली हुई लाश मिलने से सनसनी, मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी बाइक से जुड़ा मामला

- बिलासपुर में सड़क हादसे में मृत युवक के भाई-बहन को 36,300 रुपये मुआवजा, 44.50 लाख का दावा खारिज

- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सर्वे के निर्देश

- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान

- छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग, 22 नवंबर तक करें आवेदन

- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 4 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन

- कोंडागांव में माओवादियों का डंप बरामद, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री समेत बड़ी मात्रा में सामान जब्त

- बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द, हीराकुंड एक्सप्रेस भी 4 घंटे देरी से चलेगी

- छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, रायपुर समेत 11 जिलों में बारिश और गरज-चमक का यलो अलर्ट

- रायगढ़ में धान खरीदी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से बचाने के लिए कैप कवर-तिरपाल अनिवार्य

- छत्तीसगढ़िया समाज पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का मामला, मधुबाला गिरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

- कोरबा में नशा करते स्कूली बच्चों का वीडियो वायरल, 2 छात्राओं और 5 छात्रों को TC का नोटिस

