रायगढ़ के कापू थाना क्षेत्र की घटना, “अभियान संवेदना” के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई; रिश्तेदार के घर छिपे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा

रायगढ़। कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दौरान महिला से छेड़खानी के मामले में कापू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर तत्काल कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत की गई।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णमोहन यादव (34 वर्ष), पिता युधिष्ठिर यादव, निवासी पुटुकछार, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।
जन्माष्टमी उत्सव के दौरान महिला से छेड़खानी का आरोप
पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय महिला ने 8 सितंबर 2026 को थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर को ग्राम डुमरनारा में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया जा रहा था।
इसी दौरान खम्हार-पुटुकछार निवासी कृष्णमोहन यादव ने उसे अकेला पाकर कथित तौर पर हाथ और बांह पकड़कर खींचतान की और छेड़खानी की।
घटना के बाद महिला सामाजिक रूप से बेइज्जती महसूस करने के कारण तत्काल पुलिस के पास नहीं पहुंची। बाद में परिवार से चर्चा करने के बाद उसने थाना कापू में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
महिला की शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की ने तत्काल अपराध दर्ज कराया। पुलिस ने महिला अधिकारी के माध्यम से पीड़िता का कथन दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को देने के बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया।
रिश्तेदार के घर छिपा था आरोपी, घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस टीम ने धरमजयगढ़ क्षेत्र में आरोपी की तलाश शुरू की। पतासाजी के दौरान आरोपी के ग्राम सुपकालो में अपने रिश्तेदार के घर होने की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस से बचने के लिए लुक-छिप रहा था, जिसे टीम ने हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस के समक्ष घटना करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
“अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
रायगढ़ पुलिस द्वारा महिलाओं और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए “अभियान संवेदना” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कापू पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बिना देरी किए आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी और हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इसे भी पढ़े…..
नवोदय विद्यालय में दाखिले का सुनहरा मौका, 30 सितंबर तक करें आवेदन; कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षा अप्रैल में
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
