रायगढ़ के ढिमरापुर चौक के पास दर्दनाक हादसा, सड़क पर फिसलने के बाद ट्रक की चपेट में आई युवती; पुलिस ने शव मर्चुरी भेजा
रायगढ़। शहर के ढिमरापुर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक्टिवा सवार एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर मौजूद कीचड़ के कारण एक्टिवा अचानक फिसल गई और युवती सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पास से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आने से उसकी जान चली गई।
हादसे का पूरा घटनाक्रम पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि युवती एक्टिवा से सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान कीचड़ के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और एक्टिवा फिसल गई। युवती सड़क पर गिरते ही ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई।
मौके पर ही युवती ने तोड़ा दम

हादसा इतना गंभीर था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव मर्चुरी भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर भी घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
देखिए हादसे का एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो।
इसे भी पढ़े…..
बॉलीवुड ने 2026 में मारी वापसी, 6 महीने में 6,398 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कारोबार; साउथ सिनेमा को छोड़ा पीछे
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
