छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली संपत्तियों पर कार्रवाई, कृषि भूमि, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक एफडी की राशि शामिल

रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप के जरिए सट्टा संचालित करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपित बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश न्यायालय ने दिया है। कुर्क की जाने वाली संपत्तियों में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में स्थित जमीन, भूखंड, व्यावसायिक दुकान और बैंक में जमा राशि शामिल है। यह कार्रवाई गंज थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) की वित्तीय जांच के आधार पर की गई है।
कॉल सेंटर और बैंक खातों से संचालित होता था सट्टा
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित सहित अब तक 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच में सामने आया कि गिरोह कॉल सेंटर, मोबाइल नंबरों और अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से सट्टे का संचालन करता था। सट्टे से प्राप्त रकम पहले अन्य लोगों के बैंक खातों में जमा कराई जाती थी और फिर वहां से अपने खातों में स्थानांतरित की जाती थी। इस प्रक्रिया में सहयोग करने वालों को कमीशन दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई।
पुलिस इस प्रकरण में पहले ही करीब 1.20 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री और वाहन जब्त कर चुकी है।
ये भी पढ़े…..
जांजगीर-चांपा की क्रिस्टीना ने नीदरलैंड के युवक से की शादी, कलेक्टर कार्यालय में पूरी हुई विवाह की प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मिली संपत्तियां
वित्तीय जांच के दौरान मुख्य आरोपित से जुड़ी संपत्तियों की पहचान के बाद पुलिस ने न्यायालय में कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर ने 16 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश पारित किया।
आदेश के अनुसार, संपत्तियों में महासमुंद जिले के ग्राम अरंड में 1.78 लाख रुपये की कृषि भूमि, रायपुर के देवपुरी में 23 लाख रुपये का भूखंड और जोरापारा में 2.50 लाख रुपये का भूखंड शामिल है।
इसके अलावा महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में 74 लाख रुपये की व्यावसायिक दुकान और बैंक ऑफ इंडिया के एफडी खाते में दर्ज 40.50 लाख रुपये की राशि भी कुर्की के आदेश में शामिल है।
अन्य संपत्तियों की भी जांच जारी
पुलिस के अनुसार, ऑनलाइन सट्टा मामले में वित्तीय लेन-देन और आरोपित से जुड़ी संपत्तियों की जांच जारी है। अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

