शिव स्तुति से शुरू हुई कथक प्रस्तुति, आमद-तोड़ा, परन, तिहाई और चक्करदार तोड़े ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

रायगढ़। 41वें चक्रधर समारोह-2026 की चौथी शाम शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सजी। कार्यक्रम की शुरुआत रायगढ़ की प्रतिष्ठित संस्था रिदम कल्चरल सेंटर की ‘लाइव कथक’ प्रस्तुति से हुई। कलाकारों ने कथक की पारंपरिक लय, ताल, तकनीक और भावाभिव्यक्ति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत कर समारोह के मंच को शास्त्रीय नृत्य के रंगों से भर दिया।
शिव स्तुति से हुई प्रस्तुति की शुरुआत
‘लाइव कथक’ प्रस्तुति का आरंभ शिव स्तुति से हुआ। तीनताल और कहरवा ताल की लय पर कलाकारों ने प्रभावी नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद कथक की पारंपरिक तकनीक से जुड़ी आमद, तोड़ा, चक्करदार तोड़ा, परन और तिहाई जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
शास्त्रीय बोलों के साथ कलाकारों के पद-संचालन, चक्कर और तालबद्धता ने कथक की तकनीकी सुंदरता को मंच पर जीवंत किया। तीनताल में बंधी प्रस्तुतियों में कलाकारों ने लय और गति के बीच बेहतरीन तालमेल दिखाया।
इन कलाकारों ने दी कथक की प्रस्तुति
रिदम कल्चरल सेंटर की इस विशेष प्रस्तुति में अनुप्रिया जायसवाल, सान्वी ठाकुर, नंदिनी स्वर्णकार, अस्मि ईला स्वर्णकार, गुंजन यादव, तनुश्री मजूमदार, आद्या मेहर और तन्वी देवांगन ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रस्तुति की निर्देशिका गुरु जेनिफर जोसेफ रहीं। वहीं संगीत एवं संगत में गुरु देव चौहान, गुरु देवेंद्र उपाध्याय, आयुष सिंह, आश्रा चौहान, जीत उपाध्याय और हरि शंकर देवांगन ने सहयोग दिया।
13 वर्षों से कला साधना में जुटी है संस्था
रिदम कल्चरल सेंटर वर्ष 2013 से बच्चों को कला एवं नृत्य का प्रशिक्षण दे रहा है। सुश्री जॉली मुखर्जी के निर्देशन और संस्थापिका श्रीमती सुप्ति मुखर्जी के मार्गदर्शन में संस्था ने पिछले 13 वर्षों में कई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया है।
संस्था से जुड़े कलाकार बिलासपुर, कटक, नागपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।
नई पीढ़ी की प्रतिभा को मिला प्रतिष्ठित मंच
चक्रधर समारोह के प्रतिष्ठित मंच पर रिदम कल्चरल सेंटर की ‘लाइव कथक’ प्रस्तुति ने रायगढ़ की शास्त्रीय नृत्य परंपरा और नई पीढ़ी की प्रतिभा को सामने रखा।
कथक की पारंपरिक तकनीक और आधुनिक मंचीय प्रस्तुति के समन्वय ने चौथी शाम को विशेष बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान मंच पर लय, ताल और भाव-अभिव्यक्ति का सुंदर संयोजन देखने को मिला।
इसे भी पढ़े…..
रायपुर से लूटे मोबाइल जाते थे ओडिशा-राजस्थान | लॉक नहीं खुला तो बदल देते थे मदरबोर्ड, 100 वारदातों का खुलासा
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- दल्लीराजहरा के गार्डन में भीषण आग, सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए सजावटी पुतले जलकर खाक

- भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी से कथित धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी की गिरफ्तारी टली, पुलिस पहुंचने से पहले फरार

- रायगढ़ पुलिस की दो जुआ फड़ों पर एक साथ दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये से अधिक नकद जब्त

- नक्सलमुक्त बस्तर के कई गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छात्रा दिव्या पुरी को लिखा पत्र, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रोत्साहित

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
