बिलासपुर। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। पहले यह ट्रेन 17 जुलाई तक चलने वाली थी, लेकिन अब इसे 31 जुलाई 2026 तक संचालित किया जाएगा। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के चार-चार अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है।

Highlight Lines
- 🔴 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 31 जुलाई तक चलेगी
- 🔴 रेलवे ने चार-चार अतिरिक्त फेरे बढ़ाए
- 🔴 बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में रहेगा ठहराव
- 🔴 ट्रेन के कोच संयोजन में कोई बदलाव नहीं
विस्तारित समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल 20 से 29 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 22 से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को और 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल 24 से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से चलेगी।
यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर पूर्व की तरह ठहरेगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन के कोच संयोजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन में 1 पावरकार, 1 एसएलआरडी, 2 जनरल, 4 स्लीपर, 7 एसी-3 और 7 एसी-3 इकोनॉमी कोच पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।
