Highlight Lines
🔴 जिला अस्पताल के सामने मोबाइल छीनकर फरार हुए थे बदमाश
🔴 सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
🔴 दो नाबालिग समेत एक युवक गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद
🔴 एक अन्य आरोपी अब भी फरार, पुलिस कर रही तलाश
बिलासपुर। तारबाहर थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का खुलासा करते हुए दो नाबालिग समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
मोबाइल पर बात करते समय हुई थी लूट
पुलिस के अनुसार, सरकंडा के लिंगियाडीह निवासी किशोर कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 जुलाई की रात वह जिला अस्पताल के सामने सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पुलिस ने सरकंडा के भूकंप अटल आवास निवासी अविनाश कामले उर्फ जादू (19) को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पहले वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
मोबाइल बरामद, एक आरोपी फरार
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
इसे भी पढ़े…..
बॉलीवुड ने 2026 में मारी वापसी, 6 महीने में 6,398 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कारोबार; साउथ सिनेमा को छोड़ा पीछे
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रियल एस्टेट बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ की ताकत | CM साय ने 2047 के लक्ष्य पर दिया जोर
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर CM साय ने किया नमन | अंत्योदय के सिद्धांत को बताया प्रेरणास्रोत
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई | प्रधान आरक्षक निलंबित
- रायगढ़ में सुबह से बारिश | आज भी जारी रहेगा मौसम का असर
- बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित | कई गांवों का संपर्क कटा, स्कूल बंद
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
