शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

रायगढ़, 13 अगस्त। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार के पति के निधन के बाद उनके परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत को श्रद्धांजलि देने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचने पर सर्किट हाउस चौक में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
अटल परिसर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रायगढ़ पहुंचने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्किट हाउस चौक स्थित अटल परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस दौरान स्थानीय राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं से चर्चा हुई।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
NEET पेपर लीक मामले में केंद्र पर हमला
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
लैलूंगा जाकर विधायक के परिवार से करेंगे मुलाकात
मीडिया से बातचीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से लैलूंगा के लिए रवाना हुए। वहां वे विधायक विद्यावती सिदार के निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और उनके पति को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाएंगे।
उनके रायगढ़ पहुंचने के दौरान सर्किट हाउस चौक से लेकर अटल परिसर तक बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
