उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर में किया शुभारंभ, पहले पॉडकास्ट में खुद दिया इंटरव्यू

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह क्रिएटर हब बस्तर के युवाओं, नवाचारी लोगों और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को व्यापक मंच तक पहुंचाने का अवसर देगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है क्रिएटर हब
शुभारंभ के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्रिएटर हब की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध आधुनिक तकनीकी संसाधनों की जानकारी ली।
उन्होंने युवाओं को डिजिटल माध्यमों से अपनी प्रतिभा सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बस्तर की कला, संस्कृति, परंपरा, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पहले पॉडकास्ट में विजय शर्मा का इंटरव्यू
बस्तर क्रिएटर हब के शुभारंभ के साथ ही इसके पहले पॉडकास्ट की शुरुआत भी हुई। पहले पॉडकास्ट में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया गया।
इस दौरान उन्होंने बस्तर के विकास, युवाओं की भूमिका और नई तकनीकों के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
युवाओं को मिलेगा कंटेंट निर्माण का मंच
क्रिएटर हब में युवाओं को कंटेंट निर्माण, पॉडकास्ट, वीडियो, डिजिटल मीडिया और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इसके माध्यम से स्थानीय युवा अपने विचारों, अनुभवों और नवाचारों को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचा सकेंगे। बस्तर की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने और यहां के विषयों को देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
बस्तर की प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देने की पहल
क्रिएटर हब के जरिए बस्तर के युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। स्थानीय कला और संस्कृति के साथ पर्यटन तथा विकास से जुड़े सकारात्मक पहलुओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत किया जा सकेगा।
इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर यशवंत नाईक सहित जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
