सीआरपीएफ 241वीं महिला बटालियन ने हासिल किया प्रथम स्थान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण भारती और परेड टू-आईसी उप निरीक्षक ओम प्रकाश के नेतृत्व में 16 प्लाटूनों ने बैंड की धुन पर शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। अनुशासन और जोश से भरी परेड ने समारोह में मौजूद लोगों का उत्साह बढ़ा दिया।
सीआरपीएफ 241वीं महिला बटालियन प्रथम
शस्त्र सहित दलों की श्रेणी में सीआरपीएफ 241वीं महिला बटालियन, सेड़वा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीआरपीएफ 80वीं पुरुष बटालियन, कैंप जगदलपुर ने द्वितीय और जिला नगर सेना महिला बल, बस्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य उत्कृष्ट दलों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

एनसीसी पीएम श्री सेजेस जूनियर डिवीजन अव्वल
शस्त्र रहित दलों की श्रेणी में एनसीसी पीएम श्री सेजेस जूनियर डिवीजन, धरमपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज, धरमपुरा-02 द्वितीय और एनसीसी सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, जूनियर विंग, जगदलपुर तृतीय स्थान पर रहा। अन्य प्रतिभागी दलों को भी सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
शहीद परिवारों का किया गया सम्मान
समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति से सराबोर हुईं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल, संस्कार द गुरुकुल चिड़ईपदर, निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जगदलपुर और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तितिरगांव के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माता रुक्मणी कन्या आश्रम डिमरापाल ने प्रथम, संस्कार द गुरुकुल चिड़ईपदर ने द्वितीय और निर्मल हायर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश कश्यप सहित जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, पुलिस एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- मरवाही में तेंदुए की दहशत, घर के बाहर बंधे एक महीने के बछड़े को बनाया शिकार
- पुरी जाने वाली 6 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक मालतीपाटपुर से चलेंगी ट्रेनें
- डेढ़ लाख के ऋण से खीरे की खेती शुरू कर बनीं ‘लखपति दीदी’, कल्पना सिंह की कहानी बनी प्रेरणा
- छत्तीसगढ़ में मार्च 2027 तक 5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल, सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
