‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत युवाओं के साथ वन महोत्सव में शामिल हुए वित्त मंत्री

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के नगर वन में युवाओं के साथ वन महोत्सव वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बरगद, पीपल सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
नगर वन बनेगा ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस पावन अवसर पर रायगढ़ के सुंदर नगर वन में वृक्षारोपण करना गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और पर्यावरण संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाते हुए नगर वन में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि नगर वन को रायगढ़ शहर के हृदय स्थल में हराभरा और रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में यह शहर के लिए महत्वपूर्ण ऑक्सीजन हब और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
पौधे लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी जरूरी
वित्त मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण उन्हें सुरक्षित रखते हुए जीवित रखना है। प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि गर्मी के महीनों में पौधों को पानी की जरूरत होने पर टैंकर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था की जाएगी। सभी पौधों को जीवित रखने के लिए विभाग को पूरी कार्ययोजना के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक साल में नगर वन को बेहतर स्वरूप देने का संकल्प
ओपी चौधरी ने कहा कि नगर वन को रायगढ़ के नागरिकों के लिए पर्यावरण, स्वास्थ्य और पर्यटन की दृष्टि से बेहतर स्थान बनाने का संकल्प लिया गया है। आने वाले एक वर्ष के भीतर योजनाबद्ध तरीके से नगर वन को बेहतर स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा, पर्यावरण प्रेमी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
