खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने किया ध्वजारोहण, 10 टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट

महासमुंद। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में जिले के प्रभारी एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुई। इसके बाद मंत्री ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन हुआ।
10 टुकड़ियों ने किया शानदार मार्चपास्ट
मुख्य अतिथि मंत्री दयालदास बघेल ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार ईश्वर साहू के नेतृत्व में 20वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, गाइड और रेडक्रॉस सहित कुल 10 टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
मंत्री ने मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

19 शहीद परिवारों का हुआ सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंत्री दयालदास बघेल ने जिले में निवासरत 19 शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 170 अधिकारी-कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
827 विद्यार्थियों ने किया योग प्रदर्शन
समारोह में 12 विद्यालयों के 827 विद्यार्थियों ने योग का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी और हिंदी के देशभक्ति गीतों की संगीतमयी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद प्रथम, महर्षि विद्या मंदिर मचेवा द्वितीय और शासकीय डीएमएस महासमुंद तृतीय स्थान पर रहा।
परेड में 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल प्रथम
वरिष्ठ सशस्त्र बल समूह में 20वीं वाहिनी सशस्त्र पुलिस बल ने प्रथम, जिला पुलिस बल ने द्वितीय और नगर सेना महिला प्लाटून ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ समूह में सीनियर डिवीजन एनसीसी प्रथम, एनएसएस महाविद्यालय द्वितीय और जूनियर डिवीजन एनसीसी तृतीय रहा। कनिष्ठ समूह में एनएसएस आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल प्रथम, रेडक्रॉस आशी बाई गोलछा स्कूल द्वितीय और स्काउट कनिष्ठ समूह तृतीय रहा।
विजेता दलों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। परेड कमांडर प्रशिक्षु सुबेदार और सहायक उप निरीक्षक साइमा अम्बिलकर को भी सम्मानित किया गया।
साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान
समारोह के दौरान पुलिस विभाग ने ‘जागरूकता की एक सेल्फी’ थीम के तहत साइबर जागृति अभियान चलाया। लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। सेल्फी जोन में नागरिकों ने सेल्फी लेकर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।
समारोह में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘लइका चिन्हारी’ एप से होगी ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, स्कूलों में दोबारा दिलाया जाएगा प्रवेश
- केलो डैम के 6 गेट खुले, उफान पर आई केलो नदी; रायगढ़ के कई इलाकों में जलभराव
- उफनती चिंतावागु नदी के बीच नगर सेना ने बीमार महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
- ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान के तहत जांजगीर-चांपा में 79 बालिका शौचालय स्वीकृत
- आज का राशिफल — 25 अगस्त 2026, मंगलवार
