गमछे से चेहरा बांधकर वृद्धा को धमकाया, करीब 80 तोला चांदी के जेवर और 2 हजार रुपये लूटे

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम लिमतरी में बांधा के पास एक 65 वर्षीय वृद्धा को नकाबपोश बदमाश ने धमकाकर चांदी के जेवर और नकदी लूट ली। घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
गमछे से चेहरा बांधकर वृद्धा को डराया
लिमतरी निवासी इंदिरा बाई कौशिक (65) किसान हैं और करीब 20 वर्षों से बांधा के पास मकान बनाकर रह रही हैं। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि घटना की शाम वह घर और सामने स्थित मंदिर में दीया जलाने के बाद आंगन में आई थीं।
इसी दौरान दुबले-पतले शरीर का एक व्यक्ति चेहरे पर गमछा बांधकर वहां पहुंचा। उसने वृद्धा से रुपये-पैसे देने को कहा और गमछे से उनका चेहरा बांध दिया। इसके बाद धक्का देकर उन्हें आंगन में गिरा दिया।
चांदी की चूड़ियां और करधन लूटा
वृद्धा के मुताबिक बदमाश ने उनके पेट के पास कोई वस्तु लगाकर डराया। उन्हें आशंका हुई कि बदमाश के हाथ में चाकू है। डर के कारण वह जमीन पर पड़ी रहीं।
इसी दौरान बदमाश ने उनके दोनों हाथों में पहनी चांदी की चूड़ियां जबरन उतार लीं। इसके बाद कमर में पहना चांदी का करधन भी मांगने लगा। डर के कारण वृद्धा ने करधन भी उतारकर उसे दे दिया।
घर से 2 हजार रुपये भी ले गया
जेवर लूटने के बाद बदमाश घर के अंदर गया और वहां रखे 2 हजार रुपये भी ले गया। इसके बाद वह मकान के पीछे की ओर से फरार हो गया।
घटना के बाद वृद्धा ने फोन के माध्यम से अधिया किसान परमेश्वर यादव और सरपंच राजकुमार यादव को जानकारी दी। सूचना मिलते ही नरेंद्र मरावी और जनकराम यादव मौके पर पहुंचे।
करीब 80 तोला चांदी के जेवर लूटने की शिकायत
बाद में वृद्धा अपने बहन के बेटे सुशील कुमार कौशिक के साथ चकरभाठा थाने पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को करीब 20 तोला चांदी की चूड़ियां, 60 तोला चांदी का करधन और 2 हजार रुपये लूटे जाने की शिकायत दी है।
पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है और नकाबपोश आरोपी की पहचान एवं तलाश शुरू कर दी है।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- आज का राशिफल — 24 अगस्त 2026, सोमवार
- राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर रायपुर में सजा विज्ञान का मंच, 150 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता
- दृष्टिबाधित बच्चों ने सीखा स्मार्टफोन चलाना, डिजिटल तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- जुनवानी की बिहान दीदियों ने राखी निर्माण से कमाए डेढ़ लाख रुपये, बीज राखियों ने बनाई अलग पहचान
