जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर दिया जोर

रायगढ़, 16 अगस्त 2026। रायगढ़ जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।
स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद
समारोह में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। साथ ही संविधान के मूल्यों, न्याय की गरिमा और नागरिकों को न्याय दिलाने के दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
ईमानदारी और समर्पण से जिम्मेदारी निभाने की अपील
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों को स्वतंत्र भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कार्य समाज में न्याय, विश्वास और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
न्यायालयीन कार्यों में तकनीक अपनाने पर जोर
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालयीन कार्यों में नई तकनीक सीखने और उसे दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी दक्षता बढ़ाना जरूरी है, ताकि न्यायालयीन कार्यों को अधिक सुगम, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सके।
देशभक्ति गीतों से गूंजा न्यायालय परिसर
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान न्यायालयीन कर्मचारियों और उनके बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों से जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल और अधिक भावपूर्ण हो गया।
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
