पुसौर के बोदाटिकरा में शनिवारिय बैठक-सह-प्रशिक्षण आयोजित, 31 अगस्त तक शैक्षणिक लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश

रायगढ़, 22 अगस्त 2026। बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं को मजबूत करने और प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से पुसौर विकासखंड के प्राथमिक शाला बोदाटिकरा में शनिवारिय बैठक-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
शनिवार को संयुक्त संकुल गढ़उमरिया, डूमरमुड़ा और छातामुरा के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवीं में गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।
गणित को आसान बनाने के बताए तरीके
विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि प्रशिक्षण में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005, बच्चों में गणितीय क्षमता विकसित करने और मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के लक्ष्यों को कक्षा गतिविधियों के जरिए हासिल करने पर चर्चा की गई।
शिक्षकों को गणितीय मॉडल और विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्रियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता बढ़ाने तथा कठिन गणितीय अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने की विधियां बताई गईं।
सीखने के प्रतिफल पर विशेष ध्यान
विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने शिक्षकों को स्कूल समय में नियमित और समय पर उपस्थित रहने तथा VSK एप पर उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पाठ्यक्रम विभाजन के अनुसार समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने और प्रधान पाठकों को नियमित रूप से कक्षाओं की निगरानी करने कहा।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बच्चों का सीखने का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं है, उनके लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाए।
20 तक पहाड़ा और गणितीय दक्षता बढ़ाने का लक्ष्य
कक्षा तीसरी से पांचवीं के बच्चों को 20 तक पहाड़ा याद कराने, हिंदी पाठ्यपुस्तक का आदर्श पठन कराने और तीन अंकों की संख्याओं के गुणनखंड एवं भाग की समझ विकसित करने का लक्ष्य दिया गया।
वहीं कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों के लिए बारहखड़ी का नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए। सभी निर्धारित शैक्षणिक लक्ष्यों को 31 अगस्त तक पूरा करने के लिए कहा गया।
दैनंदिनी के अनुसार हो अध्यापन
प्रशिक्षण में शिक्षकों को प्रतिदिन दैनंदिनी लेखन करने और उसके अनुसार कक्षा में अध्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बीईओ ने कहा कि शासकीय विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए, ताकि सरकारी स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद बन सकें।
उन्होंने निजी स्कूलों की ओर जाने वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश शासकीय विद्यालयों में कराने के लिए विशेष प्रयास करने पर जोर दिया।
बैगलेस दिवस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
बैठक में प्रत्येक शनिवार को बैगलेस दिवस के दौरान विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के निर्देश भी दिए गए।
बच्चों को नवोदय, एकलव्य, प्रयास, राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति और उत्कर्ष परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नियमित रूप से तैयार करने पर जोर दिया गया।
22 शिक्षक प्रशिक्षण में हुए शामिल
प्रशिक्षण में तीनों संकुलों से 22 शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान संकुल समन्वयक गुरुदेव गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के घनश्याम प्रधान सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को गतिविधि आधारित और प्रभावी अध्यापन के लिए तैयार किया गया। साथ ही प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान और गणितीय दक्षता मजबूत करने पर विशेष फोकस किया गया।
ये भी पढ़े…..बेटियों को हर साल ₹30 हजार, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
- ‘पावस प्रसंग’ में बिखरी शास्त्रीय कला की छटा, कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन
- ऑपरेशन आघात में लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत 2 गिरफ्तार
- शराब दुकान के गार्ड पर पिस्टल से फायरिंग, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
- खरसिया में साइबर जागरूकता अभियान तेज, 1400 से अधिक विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
- तमनार में दो चोरियों का खुलासा, 6 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
