ठेंगाकोट में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा बच्चा, परिवार में पसरा मातम

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राखी के त्योहार से ठीक एक दिन पहले ठेंगाकोट गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। नाले में नहाने के दौरान 10 वर्षीय सहदेव बरिहा तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। घंटों चले रेस्क्यू अभियान के बाद डीडीआरएफ की टीम ने मासूम का शव बरामद किया।
नहाने के दौरान बहा मासूम
जानकारी के अनुसार, ग्राम ठेंगाकोट निवासी सहदेव बरिहा अपने साथियों के साथ नहाने के लिए नाले में गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू कर दी।
घंटों चला रेस्क्यू अभियान
मासूम की तलाश के लिए डीडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कई घंटे तक लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद सहदेव का शव बरामद कर लिया गया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया।
राखी से ठीक पहले हुई इस घटना ने परिवार की खुशियां छीन लीं। त्योहार की तैयारियों के बीच मासूम की मौत से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।
इसे भी पढ़े…..
27 से 29 अगस्त तक चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से रायगढ़ के बीच कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा लाभ
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार


5 thoughts on “राखी से एक दिन पहले दर्दनाक हादसा, नाले में बहा 10 वर्षीय मासूम; रेस्क्यू के बाद मिला शव”