अमेरिका दौरे पर शिकागो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा- वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की विकास गति रहेगी मजबूत

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना है। अमेरिका दौरे के दौरान शिकागो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और वैश्विक स्तर पर जारी चुनौतियों के बावजूद भारत अपनी विकास गति को बनाए रखने में सक्षम रहेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है। इसका असर कच्चे तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर भी पड़ा। हालांकि, भारत ने इन परिस्थितियों के बीच अपनी आपूर्ति व्यवस्था को पुनर्गठित करने में सफलता हासिल की है।
किसानों के लिए उर्वरक की कीमतें स्थिर
निर्मला सीतारामन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उर्वरकों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने सब्सिडी के माध्यम से किसानों के लिए उर्वरक की कीमतों को स्थिर रखा है। सरकार का प्रयास है कि वैश्विक परिस्थितियों का सीधा बोझ किसानों पर न पड़े।
सुधारों के साथ बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था के विस्तार के साथ सरकार प्रणालीगत सुधारों को आगे भी जारी रखेगी। इसके साथ ही सरकार विदेशों से अधिक पूंजी जुटाने पर भी विशेष ध्यान देगी।
उन्होंने भरोसा जताया कि वैश्विक स्तर पर मौजूद अनिश्चितताओं के बावजूद भारत अपनी आर्थिक मजबूती और विकास की गति को बनाए रखने में सफल रहेगा।
इसे भी पढ़े…..
एक्सीडेंट का CCTV कैमरे में कैद, एक्सक्लूसिव वीडियो: कीचड़ में फिसली एक्टिवा, ट्रक के पहिए के नीचे आई युवती; मौके पर मौत
कृपया मेरे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करे : धन्यवाद…
इसे भी पढ़े…..
- रायगढ़ में गांजा तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़, यूपी के 8 तस्कर गिरफ्तार; 34.865 किलो गांजा जब्त

- रायगढ़ में खैर-तेंदू लकड़ी तस्करी के बड़े सिंडिकेट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; एक फरार

- छत्तीसगढ़ की सुनीता यादव को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026, प्रदेश से इकलौती शिक्षिका का हुआ चयन

- रायगढ़ के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया प्रमुख परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

- मरवाही में मृत भालू के नाखून काटकर ले गए आरोपी, वन विभाग ने दो को किया गिरफ्तार

Most Viewed Posts
- छत्तीसगढ़ के 42 नर्सिंग संस्थानों की मान्यता रद्द, रायपुर के 15 कॉलेज शामिल
- लेबर क्वार्टर हादसे में कंपनी मालिकों पर एफआईआर, महिला मजदूर की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.50 लाख की चिटफंड ठगी मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
- सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी
- छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर
